17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलदो साल की उम्र में हो गया था पिता का मर्डर, कॉमनवेल्थ...

दो साल की उम्र में हो गया था पिता का मर्डर, कॉमनवेल्थ गेम्स में तूलिका ने जीता सिल्वर मेडल

Published on

नई दिल्ली ,

दिल्ली पुलिस की सब इंस्पेक्टर की बेटी तूलिका मान ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में जुडो के 78 किलो भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया. 23 साल की तूलिका इसके पहले भी जुडो में अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं. तूलिका की मां अमृता सिंह दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर है.

तूलिका के पिता की हत्या अब से 21 साल पहले उस समय कर दी गई थी. जब उनकी उम्र महज 2 साल थी. तूलिका के पिता सतबीर मान कि हत्या कारोबारी दुश्मनी के चलते की गई थी. तूलिका दो बहनों सबसे बड़ी हैं. तूलिका की मां अमृता ने अपनी बेटी का हमेशा मार्गदर्शन किया.

तूलिका मान ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की सिडनी एंड्रयूज को हराया था और फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. लेकिन जिस दांव इपोन की वजह से वो सिडनी एंड्रयूज को हराके फाइनल में पहुंची थी. फाइनल में यही दांव इनपर इनके प्रतिद्वंद्वी ने लगा दिया और 1 प्वाइंट से आगे निकलने के बावजूद तूलिका को हार का सामना करना पड़ा और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. लेकिन तूलिका कि ये उपलब्धि भी बेहद खास है.

फाइनल में तुलिका को स्कॉटलैंड की सारा एडलिंग्टन से हार का सामना करना पड़ा. तुलिका ने इस मुकाबले में जबरदस्त खेल दिखाया. लेकिन बॉडी की स्लो मूवमेंट की वजह से वो गोल्ड मेडल चूक गई. एडलिंग्टन ने इस जीत के साथ ही गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. तूलिका ने बताया कि इस मुकाबले में सारा का एग्रेशन उसने ज्यादा था.

मां अमृता ने आजतक से बातचीत में कहा कि जब उनके पति गए तो उस वक़्त तूलिका सिर्फ 2 साल की थी. शुरुआत में तूलिका को नौकरी की व्यस्तता की वजह से घर के पास के एक क्लब में भर्ती करा दिया था. वहां से पसीना बहाते बहाते आज तूलिका ने देश का नाम रोशन किया है. तूलिका की मां ने कहा कि वो तो चाहती थीं कि वह (तूलिका) पढ़ाई में मन लगाए, लेकिन उसका ध्यान जुडो की तरफ था

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...