15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedमंदी की आहट, दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी ने शुरू की...

मंदी की आहट, दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी ने शुरू की छंटनी

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका में मंदी की आहट सुनाई देने लगी है। देश की जीडीपी में लगातार दूसरी तिमाही में गिरावट आई है। तकनीकी रूप से इसे मंदी कहा जाता है। हालांकि औपचारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की गई है लेकिन इसका असर दिखाई देने लगा है। दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने अपने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 200 कॉरपोरेट कर्मचारियों को निकालने की तैयारी में है। कुछ दिन पहले कंपनी ने कहा था कि उसका प्रॉफिट आने वाले दिनों में गिर सकता है। इस कंपनी की अधिकांश हिस्सेदारी वॉल्टन फैमिली के पास है जिसे दुनिया का सबसे रईस परिवार माना जाता है।

वॉलमार्ट ने एक बयान में कर्मचारियों की छंटनी की पुष्टि करते हुए कहा कि वह अपने स्ट्रक्चर को दुरुस्त कर रही है और कंपनी को भविष्य के लिए तैयार कर रही है। कंपनी ने कहा कि वह अब भी निवेश कर रही है और ई-कॉमर्स, एडवरटाइजिंग और सप्लाई चेन जैसे एरियाज में लोगों को जोड़ रही है। एक सूत्र ने बाताया कि कंपनी ने इसी हफ्ते छंटनी शुरू कर दी है। इससे पहले कंपनी ने पिछले हफ्ते कहा था कि दूसरी तिमाही में प्रॉफिट के अनुमान में कटौती की थी।

क्यों करनी पड़ रही है कटौती
कंपनी का कहना था कि फूड और फ्यूल की कीमतें बढ़ने से कस्टमर्स के खर्च पर असर पड़ा है। इससे कंपनी को कपड़ों के साथ-साथ कई आइटम्स की कीमत में कटौती करनी पड़ी है। वॉलमार्ट ने साथ ही चेतावनी दी है कि साल की दूसरी छमाही में भी उपभोक्ता खर्च में कमी आ सकती है। इससे दूसरी तिमाही के साथ-साथ पूरे साल के लिए उसका प्रॉफिट कम रह सकता है। वॉलमार्ट रेवेन्यू के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है।

वॉलमार्ट में वॉल्टन परिवार की 47 फीसदी हिस्सेदारी है। वॉलमार्ट की स्थापना 1962 में सैम वॉल्टन (Sam Walton) ने की थी। उनका पूरा बिजनस डिस्काउंट कल्चर पर आधारित था और यही वजह है कि मंदी के दौरान भी इसका स्टॉक हमेशा तेजी में रहा। लेकिन इस साल कंपनी के शेयरों में काफी गिरावट आई है। इससे वॉल्टन फैमिली की कुल नेटवर्थ अब करीब 200 अरब डॉलर रह गई है। इस साल इसमें करीब 11 फीसदी गिरावट आई है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...