9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराष्ट्रीयताइवान से तनाव के बीच चीन को भारत की दो टूक- लद्दाख...

ताइवान से तनाव के बीच चीन को भारत की दो टूक- लद्दाख बॉर्डर से दूर रहें चीनी फाइटर जेट

Published on

नई दिल्ली,

भारत ने पूर्वी लद्दाख में सीमा के पास लड़ाकू विमान उड़ाने को लेकर चीन को सख्त चेतावनी दी है. भारत ने चीन ने अपने लड़ाकू विमानों को लद्दाख सीमा से दूर रखने के लिए कहा है. दरअसल, पिछले दिनों चीन के लड़ाकू विमान भारत की सीमा के काफी नजदीक आ गए थे. भारत ने चीन को ये चेतावनी ऐसे वक्त पर दी, जब उसका ताइवान के साथ विवाद चल रहा है. अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद से चीन भड़का हुआ है. इसके विरोध में चीन ताइवान की सीमा से लगे इलाकों में सैन्याभ्यास भी कर रहा है.

भारत ने इस मुद्दे पर चीन के साथ सैन्य स्तर पर बैठक बुलाई थी. इसमें भारत ने पूर्वी लद्दाख में चीन की उकसावे वाली गतिविधियों को लेकर विरोध दर्ज कराया. सरकार के सूत्रों ने आजतक को बताया कि यह विशेष सैन्य बैठक मेजर जनरल के नेतृत्व में हुई. इस दौरान एयर फोर्स के एयर कोमोडोर भी मौजूद रहे.

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद के बीच यह पहला मामला था, जब भारतीय एयरफोर्स के किसी अधिकारी ने सैन्य स्तर की बातचीत में हिस्सा लिया हो. यह बैठक मंगलवार को चुंशूल मोल्डो में हुई. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में भारत ने चीनी पक्ष को साफ कर दिया कि विमान उड़ते वक्त अपनी सीमा में रहें. साथ ही वे एलएसी और 10 किमी सीबीएम लाइन का पालन करें.

एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने आजतक से बातचीत में कहा था कि भारत LAC के पार की हवाई गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है. उन्होंने कहा था कि जैसे ही हम LAC पर किसी भी चीनी गतिविधि को देखते हैं, हम भी हमने लड़ाकू विमान तैनात कर देते हैं. उन्होंने बताया था कि भारतीय सेना पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर रडार लगा रही है, ताकि हम हवा में होने वाली किसी भी गतिविधि पर नजर रख सकें.

दरअसल, भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में विवाद को सुलझाने के लिए कई दौर की बातचीत हो चुकी है. वहीं, दूसरी ओर चीन की ओर से बीच बीच में उकसावे वाली गतिविधियां भी होती रहती हैं. पिछले 1-2 महीने में चीन के लड़ाकू विमान भारतीय सीमा के काफी करीब आ गए थे. हालांकि, भारत इस पर नजर बनाए हुए है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...