11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeहेल्थशिलाजीत की तरह काम करती हैं ये 15 चीजें, Ayurveda डॉक्टर ने...

शिलाजीत की तरह काम करती हैं ये 15 चीजें, Ayurveda डॉक्टर ने दी पुरुषों को खाने की सलाह

Published on

पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। यह ऐसी समस्या है जिसमें पुरुषों को कामेच्छा में कमी यानी लिबिडो कम होना और शुक्राणु की खराब गुणवत्ता यानी स्पर्म क्वालिटी खराब होना जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जाहिर है इस तरह की स्थिति किसी भी पुरुष को मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ उसकी कार्य क्षमता और उनके रिश्ते को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है।

पुरुषों में इनफर्टिलिटी या लिबिडो कम होने के क्या कारण हैं? आयुर्वेद डॉक्टर दीक्षा भावसार ने बताया है कि इसके पीछे कई कारण हैं। जिनमें अत्यधिक व्यायाम, तनाव, धूम्रपान, व्यायाम की कमी, मोटापा, संक्रमण, अनकंट्रोल डायबिटीज, खराब पोषण, हार्मोनल का बिगड़ना, कैंसर और जननांग रोग आदि शामिल हैं।

​इनफर्टिलिटी और लिबिडो का कम होना क्या है?
जब कोई पुरुष अपनी पार्टनर के साथ गर्भावस्था शुरू करने में सक्षम नहीं होता है, तो उसे मेल इनफर्टिलिटी। इसके कई कारण हो सकते हैं लेकिन पर्याप्त शुक्राणु या स्वस्थ शुक्राणु नहीं होना इसका सबसे बड़ा कारण है। लिबिडो कम होने का मतलब है कि किसी पुरुष की यौन गतिविधि में रुचि खत्म हो जाना।

​आयुर्वेद इनफर्टिलिटी और लिबिडो बढ़ाने में सहायक
डॉक्टर दीक्षा के अनुसार, आयुर्वेद कुछ खाद्य पदार्थों और जड़ी-बूटियों या मिनरल्स का सुझाव देता है। पुरुषों में कामेच्छा और प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देने को आयुर्वेद में ‘सुकरजनना द्रव्य’ कहा जाता है। इस श्रेणी में कई खाद्य पदार्थ आते हैं, जिनका आपको सेवन करना चाहिए।

​इन चीजों को करें डाइट में शामिल
गाय का दूध
गाय का घी
शहद
अश्वगंधा
बाला
शतावरी
त्रिफला
शिलाजीत
सफेद मूसली
यष्टिमधु
कौंच बीज
आंवला
गोक्षुरा
कद्दू के बीज
अखरोट

​स्पर्म क्वालिटी में होता है सुधार
इन चीजों के नियमित सेवन से आपको कामेच्छा और प्रजनन क्षमता में सुधार करने में मदद मिल सकती है। इनमें शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं और यही वजह है कि यह चीजें स्पर्म क्वालिटी में सुधार करने के साथ काउंट भी बढ़ाती हैं।

​ये चीजें बढ़ाती हैं स्पर्म
दूध, घी, शतावरी, अश्वगंधा आदि पुरुषों में स्पर्म बढ़ाती हैं। स्पर्म क्वालिटी में सुधार करने वाली चीजें हैं- ब्राह्मी, शतावरी, गुडुची आदि। कामेच्छा यानी लिबिडो बढ़ाने वाले फूड हैं- केसर, लहसुन, लंबी मिर्च, लौंग आदि। शीघ्रपतन को रोकने वाले फूड हैं- जायफल, अश्वगंधा, चंदन आदि।

​इन चीजों को भी करें डाइट में शामिल
अपने खाने में ताजे फल और सब्जियां, नारियल, दूध शामिल करें। इसके अलावा दूध के साथ सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट, अंजीर, खजूर आदि लें।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

Mulethi ke Fayde: औषधीय गुणों से भरपूर है मुलेठी, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Mulethi ke Fayde: मुलेठी (Glycyrrhiza glabra) को आयुर्वेद में एक बहुत ही शक्तिशाली औषधीय...

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...