20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयदूसरे दिन भी कई केंद्रों पर नहीं हुई CUET परीक्षा, छात्र बोले-...

दूसरे दिन भी कई केंद्रों पर नहीं हुई CUET परीक्षा, छात्र बोले- NTA के बस का कुछ नहीं

Published on

नई दिल्ली

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-यूजी (CUET UG 2022) के आयोजन के दूसरे दिन भी छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरे दिन भी कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा स्थगित कर दी गई। नोएडा के सेक्टर 64 स्थित सेंटर पर परीक्षा को कल की तरह आज भी स्थगित कर दिया गया। तकनीकी समस्या के कारण आज भी कई परीक्षा केंद्रों से छात्रों को निराश लौटना पड़ा।

अपनी बहन को परीक्षा दिलाने ले गई नेहा उपाध्याय ने नवभारत टाइम्स से बातचीत में कहा, ”मेरी बहन का सेंटर SRS इन्फोसिस्टम, फरीदाबाद है। ऑफिस की छुट्टी लेकर मैं बहन को एग्जाम दिलाने ले गई। 3 बजे के एग्जाम के लिए एंट्री 3:15 बजे हुई। सेंटर पर अफरा तफरी का माहौल था। 3 बजे तक यह क्लियर तक नहीं था कि एग्जाम होगा भी या नहीं। एग्जाम के दौरान कई छात्रों की स्क्रीन पर क्वेश्चन शो नहीं हुए। 4 बजे के बाद सेंटर पर यह घोषणा हुई कि एग्जाम स्थगित कर दिया गया है।”

एक छात्र पीयूष ने कहा, ”पहले घंटों परीक्षा केंद्र के बाहर हम खड़े रहे, फिर हमें बताया गया कि परीक्षा स्थगित कर दी गई है। NTA के बस का कुछ नहीं है। रोज-रोज तकनीकी खराबी क्यों हो रही है, छात्रों के भविष्य की जिम्मेदारी कौन लेगा?”

एक छात्रा खुशी तंवर ट्वीट कर लिखती हैं, ”सेकंड फेज की परीक्षा तकनीकी खराबी के कारण स्थगित कर दी गई है। NTA शर्म करो। हजारों छात्र जो कि विभिन्न राज्यों से आए हैं परीक्षा के लिए सुबह से इंतजार कर रहे थे और परीक्षा बिना किसी पूर्व सूचना के स्थगित कर दी गई।”

रिद्धिमा तिवारी ट्वीट कर लिखती हैं, एनटीए ऐसा कैसे कर सकता है!! आज मेरी बहन की परीक्षा थी, और सोचो क्या हुआ, परीक्षा फिर से रद्द कर दी गई है। अगर वे परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार नहीं थे, तो उन्होंने इतना समय क्यों बर्बाद किया। इसकी जानकारी छात्रों को फिर केंद्र पर सुबह नौ बजे के बाद लगी।जानकारी के मुताबिक जिन केंद्रों में परीक्षा स्थगित की गई है उन छात्रों के लिए परीक्षा का आयोजन अब 12 से 14 अगस्त के बीच किया जाएगा।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...