13.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeराज्यनोएडा में महिला से गुंडई करने वाला BJP नेता फरार, BJP ने...

नोएडा में महिला से गुंडई करने वाला BJP नेता फरार, BJP ने पल्ला झाड़ा, स्वामी मौर्य का निकला कनेक्शन!

Published on

नोएडा

उत्तर प्रदेश के नोएडा की एक सोसाइटी में महिला के साथ गुंडई और गालीगलौज करते नजर आ रहे श्रीकांत त्यागी  से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पल्ला झाड़ लिया है। सेक्टर-93 बी स्थित ओमेक्स ग्रांड में श्रीकांत त्यागी पर सोयायटी में दादागिरी करते हुए कॉमन एरिया पर अतिक्रमण करने का आरोप लगा है। उसे बीजेपी से जुड़ा नेता बताया जा रहा था। हालांकि बीजेपी ने इससे इनकार किया है। साथ ही उसका स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ कनेक्शन भी निकल आया है। इस घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी यूपी के डीजीपी के जवाब-तलब किया है। पुलिस श्रीकांत त्यागी की तलाश में उसके घर भी पहुंची। 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

आरोपी श्रीकांत त्यागी भारतीय जनता पार्टी के नेता बताए जा रहे हैं। उनके ट्विटर हैंडल से मिली जानकारी के अनुसार वह बीजेपी (किसान मोर्चा) के नैशनल एग्जीक्यूटिव मेंबर हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्टर लगा है, जिसमें त्यागी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा की भी तस्वीर लगी है। इतना ही नहीं सोशल साइट्स पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ ही स्वतंत्र देव सिंह, केशव प्रसाद मौर्य, अरविंद कुमार शर्मा जैसे बीजेपी नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें भी हैं।

वायरल वीडियो में श्रीकांत त्यागी को एक महिला से गाली-गलौज तथा हाथापाई की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। यह मामला नोएडा के सेक्टर 93-बी में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी का है। आरोप है कि त्यागी यहां अवैध कब्जा कर निर्माण की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सोसाइटी के ग्रीन बेल्ट में 20 से ज्यादा पेड़ लगाए, जिससे यह एक निजी संपत्ति की तरह लग रहा था। सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने जब इस पर विरोध जताया तो त्यागी ने उनके साथ बदतमीजी की। उन्होंने महिला और उनके पति को अपशब्द कहे। इतना ही नहीं, त्यागी ने महिला के साथ हाथापाई की भी कोशिश की। उन्होंने धमकी भी दी कि कोई उनके लगाए पौधे को हाथ भी न लगाए।

सपा ने ट्विटर पर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश में सत्ता संरक्षित भाजपाई गुंडे प्रतिदिन बहन बेटियों का अपमान कर रहे हैं। नोएडा के ओमेक्स सिटी में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला को दी भद्दी-भद्दी गालियां, की अपमानजनक टिप्पणी। शर्मनाक! आरोपी भाजपा नेता को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई करे पुलिस।’ विधानसभा चुनाव में नोएडा से कांग्रेस की उम्मीदवार रहीं पंखुरी पाठक ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि शहर में आम लोगों के खिलाफ भाजपा नेताओं का ऐसा व्यवहार सामने आया है। आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता भूपेंद्र जादौन ने भी घटना को लेकर त्यागी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस बीच, बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हो चुके कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का कनेक्शन सामने आया है। बीजेपी की नोएडा इकाई के प्रमुख मनोज गुप्ता ने कहा कि त्यागी पार्टी से जुड़ा नहीं है। गुप्ता ने कहा, ‘वह करीब चार-पांच साल पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ पार्टी में आया था, जो अब पार्टी छोड़ चुके हैं। त्यागी उनका शिष्य था और भाजपा का सदस्य नहीं था।’ आरोपी अभी फरार है।सेंट्रल नोएडा के डीसीपी राजेश एस ने बताया कि महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप में आईपीसी की धारा 354 के तहत श्रीकांत त्यागी के खिलाफ फेज 2 थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के आधार पर मामले में कार्यवाही की जाएगी।

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

डिजिटल मैपिंग से विकास परियोजनाओं की होगी रीयल टाइम मॉनिटरिंग : मुख्यमंत्री शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर विकास परियोजनाओं की...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान को केन्द्र से रिकॉर्ड अनुदान

जयपुर। भजनलाल शर्मा के सक्रिय प्रयासों और प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2025-26...