20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यपात्रा चॉल घोटाले में संजय राउत की पत्नी वर्षा से ED की...

पात्रा चॉल घोटाले में संजय राउत की पत्नी वर्षा से ED की पूछताछ

Published on

मुंबई/दिल्ली,

मुंबई में शिवसेना सांसद संजय राउत के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) अब उनकी पत्नी वर्षा राउत से भी पूछताछ कर रही है. वर्षा राउत शनिवार को पात्रा चॉल घोटाले और लेनदेन में अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के मामले में ED के सामने पेश हुईं.ED ने इसी सप्ताह की शुरुआत में वर्षा राउत को समन जारी किया था. उन्हें शनिवार को ईडी ऑफिस में पेश होना था. इसी के मुताबिक वर्षा राउत आज सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित ईडी कार्यालय पहुंचीं.इस दौरान ED ऑफिस के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. केंद्रीय जांच एजेंसी मुंबई के गोरेगांव इलाके में पात्रा चॉल के पुनर्विकास से संबंधित 1034 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले की जांच कर रही है.

ईडी ने पात्रा चॉल घोटाले में संजय राउत को 1 अगस्त को गिरफ्तार किया था. जबकि गुरुवार को एक स्थानीय अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाते हुए उन्हे 8 अगस्त तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया था.ED ने पहले अदालत को बताया था कि संजय राउत और उनके परिवार को पात्रा चॉल घोटाले में एक करोड़ रुपये से अधिक की आय प्राप्त हुई थी. प्रवर्तन निदेशालय ने अप्रैल में अपनी जांच के तहत वर्षा राउत और संजय राउत के 2 सहयोगियों की 11.15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया था.

ED का दावा है कि वर्षा राउत के पास मुंबई के दादर में एक फ्लैट और अलीबाग में किहिम बीच पर आठ प्लॉट शामिल हैं. ये प्रॉपर्टी वर्षा राउत और स्वप्ना पाटकर ने खरीदी थी. स्वप्ना पाटकर संजय राउत के सहयोगी सुजीत पाटकर की पत्नी हैं. हालांकि स्वप्ना से भी ईडी इस मामले में पूछताछ कर चुकी है.ईडी ने पहले कहा था कि गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड चॉल के पुनर्विकास में शामिल था, जिसमें महाराष्ट्र हाउसिंग एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) से संबंधित 47 एकड़ में 672 किरायेदार रहते थे.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....