25.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यमुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे 'फर्स्ट एड किट', कहा- प्रदेश...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

Published on

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में हज यात्रियों का अभिनंदन किया। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यात्रियों को ‘फर्स्ट एड किट’ वितरित किए और उनकी सफल व सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि रायगढ़ सांसद के कार्यकाल से लेकर आज मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें लगातार हज यात्रियों के स्वागत का अवसर मिल रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ से कुल 815 हज यात्री पवित्र यात्रा पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि पहली बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्रियों को न केवल मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई है, बल्कि यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है।

उन्होंने यात्रियों से आग्रह किया कि वे मुकद्दस सफर के दौरान देश और प्रदेश की खुशहाली व प्रगति के लिए प्रार्थना करें। कार्यक्रम में उपस्थित सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि प्रदेश के जायरीनों को यह पावन अवसर मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अब हज यात्रा के लिए लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ती और अधिक से अधिक लोगों को यह अवसर सुलभ हो रहा है। उन्होंने सभी यात्रियों से प्रदेश की शांति और सौहार्द के लिए दुआ करने की अपील की।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...