13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यरंगरलियां मना रही थी तब नहीं आई पुलिस की याद, दुष्कर्म पीड़िता...

रंगरलियां मना रही थी तब नहीं आई पुलिस की याद, दुष्कर्म पीड़िता से थानेदार का अभद्र बर्ताव

Published on

कौशांबी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने पर दुष्कर्म की वारदात का खुलासा हुआ। पीड़ित अब कोतवाली पुलिस से लेकर एसपी दफ्तर तक इंसाफ की आस में अफसरों के चक्कर लगा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उसने जब कोतवाली पुलिस को तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की तो उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग किया और पीड़ित बेटी को भगा दिया। आरोपी है कि पुलिसकर्मी ने रंगरलियां मनाने जैसा तंज भी कसा। पीड़ित ने एसपी हेमराज मीणा से शिकायत कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 किशोरी के साथ गांव के युवक पिछले कई दिनों से रेप की वारदात को अंजाम दे रहा था। बेटी को पेट में दर्द की शिकायत होने पर मां ने पिता के साथ जाकर अल्ट्रासाउंड कराया। रिपोर्ट में डॉक्टर ने किशोरी के गर्भवती होने की बात कही। मां के सामने बेटी ने पड़ोसी युवक की करतूत का खुलासा कर दुष्कर्म की बात बताई। पिता ने चरवा पुलिस के सामने बेटी समेत जाकर लिखित तहरीर देकर आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित परिवार ने आरोपी और पुलिसकर्मियों की दी शिकायत
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थानेदार ने उन्हें बेटी के सामने पहले यह कहते हुए जलील किया कि पहले तो रंगरलियां मना रहे थे तो थाना पुलिस की याद नहीं आई। पीड़ित को थाना परिसर से भाग जाने को कहा। थानेदार की बात सुनकर पीड़ित वहां से चला आया। पीड़ित ने आरोपित और थाना पुलिस की करतूत की लिखित शिकायत शनिवार को एसपी दफ्तर पहुंच कर की है। मामले पर एडिशनल एसपी ने जांच सीओ से कराने का आश्वासन पीड़ित पक्ष को दिया है। एडिशनल एसपी के समर बहादुर के मुताबिक प्रकरण की जांच रिपोर्ट आने पर संबंधित के खिलाफ उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

 

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....