पटना
नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से बड़ी खबर मिल रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया है। आरसीपी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले आरसीपी सिंह ने जेडीयू द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब भी दिया। गौरतलब है कि जेडीयू ने आरसीपी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाकर स्पष्टीकरण की मांग की थी।
जेडीयू ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को नोटिस जारी कर यह पूछा था कि 2013-2022 के बीच इतनी संपत्ति उन्होंने कैसे बनाई? जेडीयू के आरोपों पर आरसीपी सिंह सफाई दी। आरसीपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग शीशे के घर में रहते हैं वो दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंका करते। उन्होंने कहा था कि इससे पहले भी उन पर आरोप लगाये गए थे, लेकिन हुआ क्या। आरसीपी ने कहा कि जिसने भी उन्हें नोटिस भेजा उसने मेरे नाम के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री लिखा हैं। सवालिया लहजे में उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बोलने या लिखने में उन्हें शर्म लग रही था क्या
