9.9 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यनोएडा: अरेस्ट हो गया गालीबाज श्रीकांत त्यागी, चार और लोग हुए गिरफ्तार

नोएडा: अरेस्ट हो गया गालीबाज श्रीकांत त्यागी, चार और लोग हुए गिरफ्तार

Published on

नोएडा

उत्तर प्रदेश के नोएडा में महिला के साथ अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक त्यागी के साथ चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। शुक्रवार को श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में त्यागी एक महिला के साथ गाली-गलौज और हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे थे।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। श्रीकांत त्यागी ने अपने ट्विटर अकाउंट के बायो में खुद को बीजेपी से संबद्ध बताया है। ऐसे में त्यागी को लेकर लोगों ने बीजेपी पर भी निशाना साधा। ट्विटर पर मामला ट्रेंड होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा, अमित शाह समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने मामले को संज्ञान में लिया।

त्यागी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। नोएडा पुलिस उसे गिरफ्तार करने भी पहुंची लेकिन इससे पहले ही वह फरार हो गया। पुलिस ने उसकी पत्नी समेत 4 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद महेश शर्मा भी नोएडा के ओमेक्स सोसाइटी पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित महिला से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि 48 घंटे के भीतर नोएडा पुलिस त्यागी को पकड़ लेगी। शर्मा ने यह भी साफ किया कि त्यागी का बीजेपी से कोई संबंध नहीं है।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...