16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedएक्ट्रेस नित्या मेनन के संतोष वार्के पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप, बोलीं-...

एक्ट्रेस नित्या मेनन के संतोष वार्के पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप, बोलीं- 30 नंबर्स से आता था फोन

Published on

एक्ट्रेस नित्या मेनन जिन्हें आपने ‘ब्रीथ इंटू द शैडो’ में अभिषेक बच्चन के अपोजिट देखा था, वह साउथ सिनेमा की पॉप्युलर एक्ट्रेस में से एक हैं। उनका जन्म बेंगलुरु के मलयालम परिवार में हुआ। उन्होंने तमिल इंडस्ट्री में सिद्धार्थ के साथ फिल्म 180 से डेब्यू किया। अब वह धुनष के साथ Thiruchitrambalam में नजर आने वाली हैं। खैर, कुछ दिन पहले संतोष वार्के नाम के व्यक्ति ने बताया था कि वह नित्या को बहुत पसंद करता है और उनसे शादी करने वाला है।

जब यह अफवाह उड़ी कि नित्या मेनन शादी करने जा रही हैं तो एक्ट्रेस ने एक वीडियो बनाकर सफाई दी थी। बताया कि अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है। फिर जब वह अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन करने के लिए मीडिया के सामने गईं तो फिर से उनसे यही सवाल पूछा गया। जिसके जवाब में उन्होंने संतोष वार्के का जिक्र किया और बताया कि कैसे वह उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।

नित्या मेनन को आते थे 30 अलग-अलग नंबर्स से कॉल
नित्या मेनन  ने मीडिया से कहा, ‘जो भी संतोष वार्के को सुन रहे हैं वह बेवकूफ हैं। वह मेरे प्यार में है। पिछले 6 सालों से वह मुझे परेशान कर रहा है यह कहकर कि उसे मुझसे प्यार है। वो मुझे कई नंबर्स से कॉल करता था। उसने 30 अलग-अलग नंबर्स से मुझे कॉल किया। और सबको मैंने ब्लॉक किया। संतोष सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि मेरे पापा और मम्मी को भी कॉल करके परेशान कर रहा था। वैसे वह किसी से गुस्सा होकर बात नहीं करते हैं। लेकिन उस पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मुझसे उसके खिलाफ केस करने के लिए कहा। लेकिन मैंने जाने दिया। ये सोचकर कि उसकी लाइफ बर्बाद हो जाएगी। लेकिन अब वह अति कर रहा है।’

संतोष वार्के का नित्या मेनन के आरोपों पर रिएक्शन
वहीं, नित्या की बातों पर संतोष ने रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, ‘नित्या ने कहा कि मैंने उसे 30 नंबर्स से कॉल करके परेशान किया। लेकिन लोग इस बात को सोच सकते हैं कि एक अकेला व्यक्ति अपने नाम पर कितने सिम खरीद सकता है। और सिर्फ नित्या ने ही नहीं बल्कि उनकी मां ने भी कहा था कि उसकी शादी किसी और से होने वाली है। लेकिन पापा ने इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया था। मैं तो खुद कंफ्यूज हूं ये लोग अलग-अलग बातें क्यों कह रहे हैं। मुझे पता चला है कि ये लोग मेरे खिलाफ यौन शोषण का केस फाइल करने जा रहे हैं। मैं अपने पिता की मौत के बाद से अपना काम कर रहा हूं। किसी की लाइफ में दखल नहीं दे रहा हूं। और अगर मुझे ये सब पता होता तो मैं उसके प्यार में नहीं पड़ता और न ही उसके आगे-पीछे घूमता।’ बता दें कि संतोष एक वायरल फिल्म रिव्यूवर हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...