13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यलापता प्रेगनेंट बीवी को नहीं ढूंढा, पति ने SSP ऑफिस में निगला...

लापता प्रेगनेंट बीवी को नहीं ढूंढा, पति ने SSP ऑफिस में निगला जहर

Published on

गाजियाबाद ,

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पत्नी के लापता होने से दुखी पति ने जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया. पीड़ित की गर्भवती पत्नी बीती 16 जुलाई से गायब है. पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत भी पति ने दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस महिला को बरामद नहीं कर पाई है.

यह पूरा मामला गाजियाबाद का है, जहां पर सुमित नाम के शख़्स की बीवी 16 जुलाई से लापता है. पीड़ित की लापता पत्नी गर्भवती भी है. पीड़ित ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी. लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिलने पर फरियादी रविवार सुबह 11:00 बजे पुलिस ऑफिसर के पास पहुंच गया और जेब से शीशी निकालकर जहरीला पदार्थ पी गया. आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.

दरअसल, फरियादी सुमित ग़ाज़ियाबाद के निवाड़ी का रहने वाला है. उसने शिकायत में बताया कि उसकी इसी साल मार्च में शादी हुई थी. इसके बाद जून में उसकी पत्नी प्रेगनेंट हुई. इसी बीच, 16 जुलाई को बहस के बाद अचानक बीवी घर से निकलकर कहीं चली गई. अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है. पीड़ित का कहना है कि पुलिस उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही है.

वहीं, दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि फरियादी की बीवी ने भी पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखवाई थी कि पति उसके साथ मारपीट करता है. पुलिस अफसरों का कहना है कि यह पारिवारिक विवाद जैसा मामला है और कार्यवाई की जा रही है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....