10 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यमहिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी के घर पहुंची पुलिस, पत्नी...

महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी के घर पहुंची पुलिस, पत्नी ने देखते ही बंद किया दरवाजा

Published on

नोएडा

ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्र व्यवहार करने वाला कथित बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी फरार चल रहा है। इसी मामले में नोएडा पुलिस की टीम सेक्टर-93 बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी के घर पहुंची। यहां नोएडा पुलिस टीम के साथ श्रीकांत त्यागी का ड्राइवर सुरेंद्र भी था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सुरेंद्र और श्रीकांत त्यागी की पत्नी को सामने बैठकर पूछताछ की। वहीं पूछताछ के बाद पुलिस टीम सुरेंद्र को साथ लेकर चली गई।

दोपहर करीब 3 बजे नोएडा के फेस-2 पुलिस श्रीकांत के ड्राइवर सुरेंद्र को लेकर घर पहुंची थी। श्रीकांत की पत्नी ने फ्लैट का दरवाजा खोला तो पुलिस को देखकर वापस दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद अंदर मौजूद कांस्टेबल की मदद से और काफी देर तक मशक्कत करने पर और थाने की मदद से कॉल करा कर दोबारा दरवाजे को खुलवाया गया। पुलिस घर के अंदर दाखिल गुई। पुलिस ने घर के अंदर मौजूद लोगों सहित ड्राइवर सुरेंद्र से करीब आधे घंटे तक पूछताछ की।

श्रीकांत त्यागी के घर पर पुलिस बल तैनात
बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी है। श्रीकांत के घर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। श्रीकांत की पत्नी के साथ 4 महिला कांस्टेबल है, जो इसकी हर गतिविधियों पर नजर रख रही है। नोएडा पुलिस श्रीकांत की गिरफ्तारी को लेकर अलग-अलग जगहों पर दबिश कर रही है। साथ ही लगातार उसके करीबियों से पूछताछ हो रही है।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...