13.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा ने चकनाचूर किया अफरीदी का धाकड़ रिकॉर्ड, अब सिर्फ गेल...

रोहित शर्मा ने चकनाचूर किया अफरीदी का धाकड़ रिकॉर्ड, अब सिर्फ गेल हैं आगे

Published on

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को यूं ही सिक्सर किंग नहीं कहा जाता है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान के धाकड़ ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का एक बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है। उन्होंने महज 16 गेंदों की पारी में 2 चौके और 3 छकके उड़ाते हुए 33 रन की पारी खेली और इस दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में वह बूम-बूम अफरीदी से आगे निकल गए।

रोहित के नाम अब 477 छक्के हो गए हैं, जबकि अफरीदी के नाम 474 छक्के हैं। इस मुकाम तक पहुंचने में रोहित ने पाकिस्तानी खिलाड़ी से कम मैच खेले हैं। रोहित ने यहां तक पहुंचने के लिए 409 मैच खेले, जबकि अफरीदी ने 524 इंटरनेशनल मैच खेले थे। इस लिस्ट में सबसे आगे कैरेबियाई किंग क्रिस गेल का नाम सबसे ऊपर है। उन्होंने अब तक 553 छक्के उड़ाए हैं।

भारतीय कप्तान के पास गेल के पीछे छोड़ने का मौका है। वह लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं, जबकि गेल लंबे अर्से से इंटरनेशनल लेवल पर दिखे नहीं हैं। यह भी संभव है कि वह दिखाई भी न दें। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड के ओपनर ब्रैंडन मैकुलम हैं, जिनके नाम 398 इंटरनेशनल छक्के हैं। उनके बाद मार्टिन गुप्टिल का नंबर आता है। कीवी ओपनर ने 358 मैचों में 379 छक्के लगाए हैं।

मैच की बात करें तो अक्षर पटेल के हरफनमौला खेल के अलावा बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दबदबे वाले प्रदर्शन से भारतीय टीम ने पांच मैचों की श्रृंखला के चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय में वेस्टइंडीज को 59 रन से शिकस्त देकर 3-1 की अजेय बढ़त कायम कर ली। अक्षर ने आठ गेंद में दो छक्के और एक चौका की मदद से नाबाद 20 रन बनाने के अलावा अपनी स्पिन गेंदबाजी पर चार ओवर में 48 रन देकर दो विकेट झटके।

बारिश के कारण देर से शुरू हुए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 191 रन बनाने के बाद अर्शदीप सिंह के 12 रन पर तीन विकेट की मदद से वेस्टइंडीज की पारी को 19.1 ओवर में 132 रन पर समेट दिया। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा (33) और सूर्यकुमार यादव (24) की ताबड़तोड़ शुरुआत की जबकि बीच के ओवरों में ऋषभ पंत ने 31 गेंद में सबसे ज्यादा 44 रन का योगदान देकर रन गति को तेज रखा। संजू सैमसन 23 गेंद में 30 रन पर नाबाद रहे।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...