24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेल'सीएम जी, न इनाम मिला, न मदद', केजरीवाल से रेसलर की शिकायत

‘सीएम जी, न इनाम मिला, न मदद’, केजरीवाल से रेसलर की शिकायत

Published on

नई दिल्ली,

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड समेत 12 मेडल हासिल किए. इस दौरान महिला पहलवान दिव्या काकरान भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहीं. 23 साल की दिव्या काकरान ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में टोंगा की टाइगर लिली कॉकर लेमालियर को 30 सेकेंड में ही चित कर दिया.

दिव्या काकरान को 68 किग्रा फ्रीस्टाइल के क्वार्टरफाइनल में नाइजीरिया की ब्लेसिंग ओबोरूडुडू से तकनीकी श्रेष्ठता (0-11) के आधार पर हार का सामना करना पड़ा था. बाद में ब्लेसिंग ओबोरूडुडू ने फाइनल में जगह बना लिया जिसके चलते दिव्या को रेपचेज खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने लगातार दो मैच जीतकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. दिव्या काकरान को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बधाई दी थी.

अब दिव्या काकरान ने अरविंद केजरीवाल के बधाई पर प्रतिक्रिया देते हुए अपना दर्द बयां किया है. दिव्या ने ट्वीट किया, ‘मेडल की बधाई देने पर दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री जी को तहेदिल से धन्यवाद. मेरा आपसे एक निवेदन है कि मैं पिछले 20 साल से दिल्ली मे रह रही हूं और यहीं अपने खेल कुश्ती का अभ्यास कर रही हू परंतु अब तक मुझे राज्य सरकार से किसी तरह की कोई इनाम राशि नही दी गई और कोई मदद नहीं दी गई.’

दिव्या ने आगे कहा, ‘मैं आपसे इतना निवेदन करती हूं कि जिस तरह आप अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित करते हैं जो दिल्ली के होकरभी किसी ओर स्टेट से भी खेलते है, उसी तरह मुझे भी सम्मानित किया जाए.’ ये पहली बार नहीं है जब दिव्या काकरान ने अरविंद केजरीवाल से अपनी शिकायत की हो. साल 2018 में एशियन गेम्स में जब दिव्या काकरान ब्रॉन्ज मेडल लेकर आई थीं तब भी उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपना दर्द जाहिर किया था. तब उन्होंने कहा था, ‘मैंने 19 साल की उम्र में देश को गोल्ड मेडल दिलाया और लगातार दिल्ली को 12 मेडल दिए. आपने कहा था कि मुझे भविष्य में मदद मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ.’Live TV

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...