19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यश्रीकांत त्यागी मामला: सोसायटी में फिर बवाल, अंदर घुसे दर्जनभर लड़के, पीड़िता...

श्रीकांत त्यागी मामला: सोसायटी में फिर बवाल, अंदर घुसे दर्जनभर लड़के, पीड़िता का पूछ रहे थे पता

Published on

नोएडा,

नोएडा की पॉश ग्रांड ओमैक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता मामले में आरोपी श्रीकांत त्यागी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. वहीं इस बीच रविवार शाम करीब 8 बजे सोसाइटी के अंदर दर्जनभर से ज्यादा उपद्रवी घुस आए और जमकर बवाल काटा. जिसकी सूचना सोसायटी वासियों ने पुलिस को दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 6-7 लड़कों को हिरासत में लिया है, जो श्रीकांत त्यागी की पत्नी के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. सभी लड़कों से पुलिस पूछताछ कर रही है. गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे हैं. इसके साथ ही सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट करने का भी आरोप है। हंगामा कर रहे लोगों द्वारा पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।

सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि सभी लड़के अपने साथ लाठी-डंडे लेकर आए थे. उन्होंने सोसायटी में पथराव भी किया. सोसायटी के लोगों ने इकट्ठा होकर जमकर हंगामा किया. जिन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया. हालांकि पुलिस ने किसी भी तरह के पथराव से इनकार किया है. वहीं पकड़े गए युवकों का कहना है कि वीडियो की जांच करवा लीजिए, कहीं किसी से बदतमीजी या झगड़ा कुछ नहीं हुआ है.

पुलिस का पथराव से इनकार
नोएडा पुलिस के सीनियर अफसर ने  को बताया कि पकड़े गए बाहरी लोग श्रीकांत की पत्नी के रिश्तेदार हैं, जो उनका हाल चाल लेने पहुंचे थे. सोसायटी के लोगों ने अंदर आने से रोका तो बवाल हुआ था. पकड़े गए 6 से 7 लड़कों से पुलिस पूछताछ कर रही है. कोई पथराव नहीं हुआ और न कोई झड़प हुई है.

महेश शर्मा बोले- ‘घटना के लिए शर्मिंदा हूं’
घटना की सूचना मिलते ही सांसद डॉ महेश शर्मा भी ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में पहुंचे और लोगों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज जो घटना हुई, उसके लिए शर्मिंदा हूं. मैं गृह मंत्री जी और मुख्यमंत्री जी से मांग करता हूं कि अधिकारियों के खिलाफ भी एक्शन लिया जाए. आखिर अब तक त्यागी को पकड़ने में देरी क्यों हो रही है?

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....