14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedआमिर खान ने नहीं देखी है RRR, KBC के मंच पर किया...

आमिर खान ने नहीं देखी है RRR, KBC के मंच पर किया खुलासा

Published on

अमिताभ बच्चन का गेम शो कौन बनेगा करोड़पति अपने 14वें सीजन के साथ टीवी पर वापस आ गया है. इस शो में सुपरस्टार आमिर खान मेहमान के रूप में शामिल हुए. उनके साथ कारगिल युद्ध के जवाब रहे डीपी सिंह, सेना मैडल गैलेंट्री कर्नल मिताली मधुमिता भी पहुंचे. शो में आमिर खान अपनी जिंदगी और आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बारे में बात की.

मैरी कॉम-सुनील छेत्री आए हॉटसीट पर
आमिर खान का समय समाप्त होने के बाद मैरी कॉम और सुनील छेत्री हॉट सीट पर आए. दोनों रीजनल बॉक्सिंग फाउंडेशन और द वॉइस ऑफ स्ट्रे डॉग्स को सपोर्ट कर रहे हैं. उनकी जीते हुई इनामी राशि इन दोनों आर्गेनाईजेशन को जाएगी.

दोनों ने 2000 रुपये के लिए सवाल के लिए ही अपनी पहली लाइफलाइन का इस्तेमाल कर लिया. यह सवाल बीसी बेले भात से जुड़ा था. दोनों ने ऑडियंस पोल की मदद से सवाल का सही जवाब दिया.

50 लाख के विजेता बनें आमिर खान
आमिर खान ने 50 लाख के सवाल के लिए 50:50 लाइफलाइन ली. वह आगे खेल नहीं खेल पाए क्योंकि शो की समाप्ति का समय हो गया था.

सवाल था- भारत की किन राष्ट्रपति जोड़ियों ने एक दूसरे को भारत रत्न पुरस्कार से नवाजा है?
ऑप्शन थे- एस राधाकृष्णन – वीवी गिरी, वीवी गिरी – जाकिर हुसैन, जाकिर हुसैन – प्रतिभा पाटिल, राजेंद्र प्रसाद – एस राधाकृष्णन
सही जवाब था- राजेंद्र प्रसाद – एस राधाकृष्णन
आमिर खान ने सवाल पूछने से पहले दिया जवाब

सवाल था- साल्वाडोर डाली, जिन्होंने एयर इंडिया के लिए ऐशट्रे को डिज़ाइन किया था, ने अपने काम के बदले में किस जानवर मांगा था?
ऑप्शन थे- टाइगर, शेर, हाथी या ऊंठ
जवाब था- हाथी
RRR पर पूछे सवाल ने जिताए 12.5 लाख

12 लाख 50 हजार रुपये के लिए अमिताभ बच्चन ने आमिर खान से सवाल किया. इस बीच आमिर खान ने बताया कि उन्होंने एस एस राजमौली की फिल्म RRR नहीं देखी है. वह राजमौली से मिले हैं और उनके साथ समय बिताया है, लेकिन फिल्म नहीं देखी.

सवाल था- एसएस राजामौली की फिल्म RRR किन क्रांतिकारियों से प्रेरित है?
ऑप्शन थे- भगत सिंह, कार्ल मार्क्स, व्लादमीर लेनिन या चे ग्वेरा
सही जवाब था- चे ग्वेरा
आमिर ने दिया 6.40 लाख के सवाल का जवाब

अमिताभ बच्चन ने आमिर खान और मनोज सिंह से सवाल किया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2021 में किस जगह पर आजादी का अमृत महोत्स्व लॉन्च किया था?
ऑप्शन थे- राष्ट्रपति भवन, साबरमती आश्रम, राज घाट या आगा खान पैलेस
इसका सही जवाब था- साबरमती आश्रम

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...