29.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यगालीबाज श्रीकांत त्यागी के गुंडों का तांडव, लाठी-डंडों के साथ सोसाइटी में...

गालीबाज श्रीकांत त्यागी के गुंडों का तांडव, लाठी-डंडों के साथ सोसाइटी में घुसे, जान से मारने की दी धमकी

Published on

नोएडा

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि रविवार शाम को सैकड़ों अज्ञात लोग लाठी-डंडे लेकर सोसाइटी के अंदर घुस आए। वे लोग श्रीकांत त्यागी के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। इतना ही नहीं, इन अज्ञात लोगों ने गार्ड के साथ भी मारपीट की और सोसाइटी में पथराव कर चिल्लाते हुए सोसायटी के लोगों को मारने की धमकी देने लगे।

आरोपियों ने सोसाइटी के अंदर पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की और श्रीकांत त्यागी के पक्ष में नारे लगाए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि श्रीकांत त्यागी मामले को लेकर सोसाइटी में मीटिंग की जा रही थी। इस दौरान सोसाइटी के अंदर आधा दर्जन अज्ञात लोग हाथों में लाठी-डंडे लिए घुस आए। उन लोगों ने सोसाइटी में पथराव शुरू कर दिया और सोसाइटी में रहने वाले लोगों को मारने की धमकी देने लगे। बताया गया कि उन लोगों ने सुरक्षा गार्ड को गलत जानकारी दी और एंट्री रजिस्टर में गलत जानकारी दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोसाइटी के लोगों ने इन उपद्रवियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने सांसद महेश शर्मा को फोन कर उन्हें उनके वादे की याद दिलाई है। महेश शर्मा मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उनका आश्वासन याद दिलाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह 48 घंटे के भीतर आरोपी श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार करवाएंगे और अगर वादा पूरा नहीं हुआ तो वह भी सोसाइटी वालों के साथ धरने पर बैठेंगे।

जानकारी के मुताबिक, गालीबाज श्रीकांत त्यागी के समर्थन में सोसाइटी में घुसकर रेजिडेंट्स पर गुंडई दिखाने वाला भी उपद्रवी भी BJP नेता बताया जा रहा है। आरोपी का नाम लोकेंद्र त्यागी है। बीजेपी सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ उसकी फोटो भी है। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त में है।

पूरा मामला क्या है?
बता दें कि दो दिन पहले बीजेपी के नेता श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसमें वह एक सोसाइटी की रहने वाली महिला के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे थे। इसको लेकर पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया और उनकी तलाश में जुट गई। इसे लेकर उनके रिश्तेदारों जान-पहचान वाले लोगों और उनके परिवार वालों से लगातार पूछताछ की जा रही है। त्यागी के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश भी डाली जा रही है लेकिन अभी तक श्रीकांत त्यागी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया।

महेश शर्मा बोले- ‘घटना के लिए शर्मिंदा हूं’
घटना की सूचना मिलते ही सांसद डॉ महेश शर्मा भी ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में पहुंचे और लोगों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज जो घटना हुई, उसके लिए शर्मिंदा हूं. मैं गृह मंत्री जी और मुख्यमंत्री जी से मांग करता हूं कि अधिकारियों के खिलाफ भी एक्शन लिया जाए. आखिर अब तक त्यागी को पकड़ने में देरी क्यों हो रही है?

Latest articles

महानगर गैस और फोर्थ पार्टनर एनर्जी में समझौता, उद्योगों को मिलेंगे स्वच्छ ऊर्जा समाधान

मुंबई। देश की अग्रणी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों में से एक, महानगर गैस...

एनएलसी में डायरेक्टर (पावर) पद के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी, भेल के दो वरिष्ठ अधिकारी भी रेस में

नई दिल्ली/भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख उपक्रम एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसी) में 'डायरेक्टर (पावर)'...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

More like this

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...