19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यश्रद्धालुओं की संख्या में कमी आने के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा...

श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आने के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा लगातार दूसरे दिन निलंबित

Published on

जम्मू

श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी आने के कारण रविवार को दूसरे दिन यहां भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा निलंबित रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हालांकि, जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बुड्ढा अमरनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए 378 यात्रियों का नया जत्था आधार शिविर से रवाना हुआ। अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 43 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा दो मार्गों से 30 जून को शुरू हुई थी और इसे रक्षा बंधन पर श्रावण पूर्णिमा के दिन 11 अगस्त को खत्म होना है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘पर्याप्त श्रद्धालु न आने के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा निलंबित है…हम यात्रा खत्म होने से पहले संभवत: एक और जत्था भेज सकते हैं, लेकिन यह श्रद्धालुओं की संख्या पर निर्भर करेगा।’

भगवती नगर आधार शिविर पिछले कुछ दिनों से वीरान
अधिकारियों ने बताया कि भगवती नगर आधार शिविर पिछले कुछ दिनों से वीरान है, जिसके कारण सामुदायिक रसोई के संचालकों ने वहां से अपना काम समेट लिया है।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो अगस्त को श्रद्धालुओं से खराब मौसम और बारिश की भविष्यवाणी के मद्देनजर पांच अगस्त से पहले गुफा मंदिर के दर्शन करने की अपील की थी। इस बीच, 11 दिवसीय बुड्ढा अमरनाथ तीर्थयात्रा पुंछ में श्री दशनामी अखाड़ा से ‘छड़ी मुबारक’ के रवाना होने के साथ ही 8 अगस्त को खत्म होनी है।

अभी तक दर्शन कर चुके हैं हजारों श्रद्धालु
अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए श्रद्धालुओं के नए जत्थे में 90 महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रा सुचारू रूप से चल रही है और अभी तक हजारों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....