19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यफोटो लेने के चक्कर में गहरे झरने में जा गिरा, बचाने के...

फोटो लेने के चक्कर में गहरे झरने में जा गिरा, बचाने के लिए दोस्त ने लगा दी छलांग, दोनों टीचर की मौत

Published on

सिरोही

जिले के पर्यटन स्थल माउंट आबू में रविवार को बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें गहरे झरने में डूबने से दो युवा टीचरों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर माउंट आबू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को बाहर निकाल मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचित किया।

झुंझुनू के टीचर घूमने के लिए माउंट आबू आए थे
माउंट आबू थानाधिकारी ने बताया कि झुंझुनू जिले के एक निजी कॉलेज के टीचर घूमने के लिए माउंट आबू आ रहे थे। रास्ते में माउंट आबू से महज 3 किलोमीटर पहले सड़क पर बहने वाले झरने में 7 लोगों में से दो लोग गए और फोटोग्राफ़ी करने लगे। इसी दौरान फोटो लेने के लिए एक टीचर पत्थर पर चढ़ा और फोटोग्राफी करवाने लगा। तभी उसका पैर फिसल गया और वह टीचर गहरे पानी में गिर गया। टीचर को झरने में डूबता देख साथी टीचर उसे बचाने के लिए झरने में गया तो वह भी डूब गया।

गोताखोरों की मदद से निकाले गए शव
घटना के बाद मौके पर गोताखोर टीम को बुलाया गया और दोनों के शवों को बाहर निकाल मोर्चरी में रखवाया गया। हादसे की परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर शव उन्हें सौंपा जाएगा। इस दौरान हेड कांस्टेबल दलपत सिंह सहित पुलिस टीम भी मौजूद रही।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....