13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलटीम इंडिया का जलवा... आखिरी T-20 भी जीता, वेस्टइंडीज को सीरीज में...

टीम इंडिया का जलवा… आखिरी T-20 भी जीता, वेस्टइंडीज को सीरीज में 4-1 से रौंदा

Published on

फोर्ट लाउडरहिल (फ्लोरिडा)

श्रेयस अय्यर (64 रन) की ताबड़तोड़ पारी के बाद स्पिनर्स की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को पांचवें और आखिरी मैच भी हरा दिया। रन की विशाल और एकतरफा जीत के बाद पांच मैच की टी-20 सीरीज 4-1 से मेहमान भारत के नाम रही। टॉस गंवाकर कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पंड्या ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और स्कोरबोर्ड पर सात विकेट पर 188 रन टांग दिए। जवाब में कैरेबियाई टीम महज रन पर ऑलआउट हो गए। शिमरोन हेटमेयर को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया। उन्होंने 28 गेंद पर अपने करियर की सबसे तेज फिफ्टी पूरी की।

सारे 10 विकेट स्पिनर्स ने लिए
अक्षर पटेल पटेल ने पांच ओवर के भीतर ही वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया। पहले ओवर से शुरू हुआ विकेटों का पतझड़ अंत तक जारी रही। युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 2.4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए। दूसरी ओर सीरीज में पहला मैच खेल रहे कुलदीप यादव ने भी कातिलाना गेंदबाजी की, उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटा में महज 12 रन देकर 3 विकेट झटके। पेसर्स यानी अर्शदीप सिंह, आवेश खान और हार्दिक पंड्या को कोई विकेट नहीं मिला।

पहले ही सीरीज जीत चुका था भारत
सीरीज में पहले ही अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम ने चार अनुभवी खिलाड़ियों कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, भुवनेश्वर कुमार और सूर्यकुमार यादव को आराम दिया था, उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन, कुलदीप यादव, पंड्या और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई थी। सीरीज का पहला, तीसरा, चौथा और पांचवां मैच भारत ने जीता जबकि वेस्टइंडीज सिर्फ दूसरा ही मुकाबला जीतने में सफल रही।

श्रेयस अय्यर की दमदार अर्धशतक
मैच में भारतीय टीम के लिए एक बार फिर ने नयी जोड़ी ने पारी का आगाज कियास लेकिन ईशान टीम में मिले मौके को भुनाने में नाकाम रहे जबकि अय्यर ने आकर्षक शॉट लगाए। वह और हुड्डा जब बल्लेबाजी कर रहे तब टीम 200 से अधिक रन की ओर बढ़ती दिख रही थी। ओपनिंग के लिए भेजे गए श्रेयस अय्यर ने 40 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाने के साथ सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (13 गेंद में 11 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 38 और दीपक हुड्डा के साथ दूसरे विकेट के लिए महज 7.1 ओवर में 76 रन की साझेदारी की। हुड्डा ने 25 गेंद की पारी में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाये। कप्तान हार्दिक ने आखिरी ओवर में रन आउट होने से पहले 16 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 28 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए ओडीन स्मिथ ने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए।

बिजली कड़की और मैच रुका
मैच के 14वें ओवर में बिजली कड़कने के कारण मुकाबले को 15 मिनट के लिए रोकना पड़ा। भारतीय टीम इस समय तीन विकेट पर 135 रन बेहतर स्थिति में थी लेकिन आखिरी के ओवरों टीम उम्मीद के मुताबिक तेजी से रन नहीं बना सकी। संजू सैमसन(15 रन) एक बार फिर मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहे तो वही दिनेश कार्तिक (12 रन) लगातार दूसरे मैच में फिनिशर की भूमिका नहीं निभा सके।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...