नई दिल्ली।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण कुमार ठाकुर को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय ने उन्हें एनएमडीसी लिमिटेड के बोर्ड में निदेशक (कार्मिक) के पद पर नियुक्त किया है।
बीएचईएल से एनएमडीसी तक का सफर
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस्पात मंत्रालय ने 17 मार्च 2026 को आदेश (संख्या S-14013/1/2025-BLA) जारी कर इस नियुक्ति पर मुहर लगाई। श्री ठाकुर का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच (5) वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा। सेबी (SEBI) के नियमों के तहत कंपनी ने इस महत्वपूर्ण बदलाव की जानकारी स्टॉक एक्सचेंज और अन्य संबंधित निकायों को साझा कर दी है।
Read Also: दृष्टिबाधित बच्चों की मदद को आगे आया बीएचईएल लेडीज क्लब, खाद्य सामग्री की भेंट
अनुभव का मिलेगा लाभ
श्री ठाकुर के पास मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंधों का व्यापक अनुभव है। बीएचईएल में निदेशक (एचआर) के रूप में उनके द्वारा किए गए सुधारों और कर्मचारी हितैषी नीतियों का लाभ अब देश की प्रमुख लौह उत्पादक कंपनी NMDC को मिलेगा। उनकी इस नियुक्ति को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
