18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

Published on

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस शॉप में आयोजित एक सादे कार्यक्रम के दौरान वित्त वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित अंतिम (37वें) सेट की सुपुर्दगी की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कार्यपालक निदेशक (भोपाल), प्रदीप कुमार उपाध्याय ने TA9901 ट्रैक्शन अल्टरनेटर के लिए स्टेटर पंचिंग और CRNGO इनकट से तैयार HS15250 ट्रैक्शन मोटर की आर्मेचर पंचिंग को तय समय सीमा के भीतर निर्मित कर संबंधित प्रोडक्ट ग्रुप को सौंपा। इस निर्माण के महत्वपूर्ण विनिर्माण दस्तावेज़ वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (प्रेस शॉप) महेंद्र कुमार सहारे द्वारा अपर महाप्रबंधक (टीएक्सएम) देवेंद्र कुमार बंछोर और अपर महाप्रबंधक (टीएएम) दयाराम चौहान को प्रदान किए गए।

​अपने संबोधन में कार्यपालक निदेशक उपाध्याय ने प्रेस शॉप द्वारा मटेरियल बचत हेतु ‘इनकट’ (in-cuts) के कुशल उपयोग से पंचिंग बनाने और इसे समय पर प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की, जिससे लागत में बचत हासिल हुई है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए समस्त कर्मचारियों का उत्साहवर्धन भी किया।

इस विशेष अवसर पर महाप्रबंधक (फीडर्स और ट्रांसफार्मर मैनुफैक्चरिंग, कमर्शियल एवं अनुरक्षण) रूपेश तेलंग, महाप्रबंधक (टीपीटीएन एवं सीईटी) आकाश दाणी, और महाप्रबंधक (फीडर्स) संतोष डोंगरे सहित ट्रैक्शन मोटर व अल्टरनेटर मैनुफैक्चरिंग तथा इंजीनियरिंग के कई वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और प्रेस शॉप की शॉप काउंसिल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Latest articles

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

आईएलओ सम्मेलन से लौटे डॉ. विराट जायसवाल से मिले ऐबू-निफ्टू पदाधिकारी, वेज रिवीजन और श्रमिक हितों पर बनी रणनीति

​भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व...

More like this

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...