18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभोपालआईएलओ सम्मेलन से लौटे डॉ. विराट जायसवाल से मिले ऐबू-निफ्टू पदाधिकारी, वेज...

आईएलओ सम्मेलन से लौटे डॉ. विराट जायसवाल से मिले ऐबू-निफ्टू पदाधिकारी, वेज रिवीजन और श्रमिक हितों पर बनी रणनीति

Published on

​भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर जिनेवा (स्विट्जरलैंड) से लौटे निफ्टू के राष्ट्रीय महासचिव एवं एलएनसीटी विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव डॉ. विराट जायसवाल का ऐबू–निफ्टू के पदाधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। आज भोपाल में आयोजित एक विशेष बैठक में पदाधिकारियों ने डॉ. जायसवाल को बधाई दी और वैश्विक मंच पर उठाए गए श्रमिक मुद्दों सहित बीएचईएल व सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

​डॉ. विराट जायसवाल ने बताया कि 1 से 13 जून 2026 तक जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में आयोजित इस वैश्विक सम्मेलन में दुनिया के 187 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। भारत की ओर से शामिल हुए 5 श्रमिक, 5 नियोक्ता और 5 सरकारी प्रतिनिधियों के दल में उन्होंने भारतीय श्रमिक वर्ग की ओर से मानव-केंद्रित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), गिग एवं प्लेटफॉर्म अर्थव्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा, श्रमिक अधिकार और सम्मानजनक रोजगार जैसे विषयों को प्रमुखता से अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखा।

​बैठक के दौरान बीएचईएल (BHEL) और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के वेज रिवीजन (वेतन पुनरीक्षण) को लेकर अहम निर्णय लिया गया, जिसके तहत संगठन की मांगों को अंतिम रूप देने के लिए बीएचईएल फेडरेशन-निफ्टू की एक विशेष बैठक शीघ्र ही भोपाल में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा बैठक में वेतन संरक्षण (वेज प्रोटेक्शन), आश्रित माता-पिता की आय सीमा, चार लेबर कोड के प्रशिक्षण, सार्वजनिक उपक्रमों में अनुकम्पा नियुक्ति, बीएचईएल भोपाल की भूमि पूर्व की भांति कर्मचारियों को उपलब्ध कराने तथा ईपीएस-95 को बीएचईएल में लागू कराने के लिए जारी कानूनी लड़ाई जैसे गंभीर मुद्दों पर भी रणनीति तैयार की गई। साथ ही असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं को राज्य सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया गया।

​इस महत्वपूर्ण बैठक में ऐबू के महासचिव व निफ्टू के प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण गिरी, अध्यक्ष सतेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष विशाल वाणी, कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित कुमार व विजेंद्र पाटील, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, चेतन साहू, यशवंत वर्मा, हृदेश गोयल और रामनिवास पाटीदार सहित संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest articles

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

More like this

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...