24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

Published on

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने तकनीकी क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के ट्रांसफॉर्मर प्रभाग (ब्लॉक 3) द्वारा निर्मित प्रथम 765 केवी, 500 एमवीए, आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। इस अवसर पर निर्माण टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए श्री उपाध्याय ने कहा कि यह ट्रांसफॉर्मर बीएचईएल भोपाल के उत्कृष्ट तकनीकी कौशल और देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का जीता-जागता प्रतीक है।

यह उच्च क्षमता वाला ट्रांसफॉर्मर देश की अग्रणी विद्युत पारेषण कंपनी पावरग्रिड की कर्नाटक स्थित ‘कोप्पल परियोजना’ के लिए तैयार किया गया है। विशेष बात यह है कि इस प्रकार के पहले ट्रांसफॉर्मर का निर्माण और कड़ा परीक्षण बीएचईएल भोपाल परिसर में ही पावरग्रिड के वरिष्ठ अधिकारियों की सीधी निगरानी में संपन्न हुआ, जिसने गुणवत्ता और आपसी भरोसे का एक नया मापदंड स्थापित किया है।

समय सीमा के भीतर और उच्च मानकों के साथ हुए इस निर्माण ने वैश्विक बाजार में बीएचईएल की साख को और मजबूत किया है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर बीएचईएल के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें रूपेश तैलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स एंड टीसीबी-मैनु., कमर्शियल एवं मेनटेंनेंस), जीपी बघेल, महाप्रबंधक (गुणता),एसके महाजन, महाप्रबंधक (टीसीबी-इंजी., सर्विसेज एवं एमएम), और आरके अग्रवाल, महाप्रबंधक (एसओएम) मुख्य रूप से शामिल थे। इस सफलता के साथ ही बीएचईएल भोपाल ने एक बार फिर समय पर आपूर्ति और विश्वस्तरीय उत्पाद देने के अपने संकल्प को दोहराया है।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...