21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभोपालदृष्टिबाधित बच्चों की मदद को आगे आया बीएचईएल लेडीज क्लब, खाद्य सामग्री...

दृष्टिबाधित बच्चों की मदद को आगे आया बीएचईएल लेडीज क्लब, खाद्य सामग्री की भेंट

Published on

भोपाल

सामाजिक सरोकारों के तहत बीएचईएल लेडीज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रोजी उपाध्याय के नेतृत्व में हेल्पिंग हैंड्स वेलफेयर सोसायटी की प्रबंधकारिणी समिति ने जाटखेड़ी स्थित ब्लाइंड स्कूल का दौरा किया। इस दौरान सदस्यों ने वहां अध्ययनरत दृष्टि बाधित बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और स्कूल को आवश्यक खाद्य सामग्री अनुदान स्वरूप प्रदान की। कार्यक्रम में क्लब की विभिन्न इकाइयों की उपाध्यक्ष श्रीमती अनुजा मजुमदार, श्रीमती योगिता बघेल, श्रीमती प्रीति दानी, श्रीमती प्रीति अग्रवाल, श्रीमती मंजू पटेल, श्रीमती ललिता चटर्जी सहित सचिव श्रीमती मनीषा शर्मा, श्रीमती मंजू शौरी, श्रीमती रीतु आर्या, श्रीमती दिपाली गोस्वामी, श्रीमती शीतल जुनेजा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

Read Also: T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने गीत-संगीत और अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसे देखकर सभी अतिथि भाव-विभोर हो गए। बच्चों के आत्मविश्वास और हुनर की सराहना करते हुए क्लब की अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने स्कूल प्रबंधन के प्रयासों की प्रशंसा की। अंत में सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...