29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल नगर सलाहकार समिति की बैठक: हेस्टू एचएमएस ने पुरजोर तरीके से...

भेल नगर सलाहकार समिति की बैठक: हेस्टू एचएमएस ने पुरजोर तरीके से उठाई कर्मचारियों की मांगें, पानी के शुल्क में वृद्धि का कड़ा विरोध

Published on

भोपाल। स्थानीय देवी अहिल्या बाई सभागार में आयोजित नगर सलाहकार समिति की बैठक में प्रबंधन और प्रतिनिधि यूनियन के सदस्यों के बीच विभिन्न टाउनशिप और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में हेस्टू (एचएमएस) की ओर से वरिष्ठ प्रतिनिधि एस सेंथिल कुमार, छोटे लाल कोरी और मनीष टेकरे ने सहभागिता की। इस दौरान एचएमएस प्रतिनिधियों ने प्रबंधन द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना या टीएसी मेंबर्स और प्रतिनिधि यूनियनों से चर्चा किए बिना पानी के शुल्क में की गई वृद्धि पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और इसका पुरजोर विरोध दर्ज कराया। यूनियन ने बढ़ाई गई शुल्क राशि को तत्काल वापस लेने तथा इस वृद्धि पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। इसके साथ ही क्वार्टर में रह रहे कर्मचारियों को लाइसेंस फीस, पानी शुल्क से राहत देने तथा राज्य सरकार की तर्ज पर 150 यूनिट तक बिजली शुल्क मुक्त रखने का प्रस्ताव कॉर्पोरेट कार्यालय भेजने का आग्रह किया गया।

यूनियन ने टाउनशिप के रखरखाव और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को भी प्रमुखता से प्रबंधन के समक्ष रखा। इनमें बरसात से पूर्व सभी बड़े नालों व नालियों की टेंडर होने के बावजूद सफाई न होने पर असंतोष व्यक्त किया गया, वहीं पिपलानी डी-सेक्टर (क्वार्टर नंबर 1129/N/4) में खतरनाक स्थिति में खड़े पेड़ की छंटाई न होने पर कड़ा विरोध जताया गया। एचएमएस ने मांग की है कि सड़क निर्माण और वॉटर प्रूफिंग जैसे आवश्यक कार्यों के टेंडर अनवरत चलते रहने चाहिए, ताकि टाउनशिप की व्यवस्थाएं बाधित न हों। इसके अलावा, जलापूर्ति के दौरान पानी की मोटर चलाने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए बिजली कटौती की मांग की गई, जिसका बैठक में उपस्थित अन्य यूनियनों ने विरोध किया।

यूनियन ने त्रिवेणी हॉस्टल की प्रबंधन समिति में बदलाव करने व कर्मचारियों को समय पर वेतन देने, सोसायटी कर्मचारियों के क्वार्टर आवंटन में सीनियरिटी या लकी ड्रॉ लागू करने, पिपलानी डिस्पेंसरी की पार्किंग बढ़ाने और बरखेड़ा बाल यातायात पार्क को पुनः शुरू करने की भी मांग की। अंत में, भेल की छवि को निखारने के लिए चेतक ब्रिज, आईटीआई, पिपलानी पेट्रोल पंप, कमलापति स्टेशन और रोज गार्डन जैसे सभी मुख्य द्वारों पर इलेक्ट्रिक साइन बोर्ड लगाने का सुझाव दिया गया, जबकि सिविल अनुरक्षण कार्यालयों के लिए नए वाहन खरीदे जाने पर प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Latest articles

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

More like this

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...