29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभोपालबीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

Published on

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल रहे सोनागिरी स्थित बीमा (ईएसआईसी) अस्पताल के खिलाफ श्रमिक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। दोपहर 12:00 बजे अस्पताल परिसर में एक विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। मजदूर नेताओं का आरोप है कि जब से इस अस्पताल की कमान केंद्र सरकार के हाथों में सौंपी गई है, तब से यहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह पटरी से उतर चुकी हैं। श्रमिक भाइयों को बुनियादी इलाज और सामान्य रेफरल जैसी प्राथमिक सुविधाएं भी नसीब नहीं हो रही हैं, जिसके चलते मरीजों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अस्पताल में जीवन रक्षक और जरूरी दवाओं का टोटा लगातार बना हुआ है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मजदूरों को महंगी दवाएं बाहर से खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इस अव्यवस्था से आक्रोशित श्रमिक साथियों ने ‘चलो ईएसआई अस्पताल, चलो बीमा अस्पताल’ का नारा बुलंद करते हुए आगामी शनिवार को अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है।

श्रमिक संगठनों ने टाउनशिप और औद्योगिक क्षेत्र के सभी मजदूर भाइयों व जागरूक साथियों से अपील की है कि वे शनिवार दोपहर 12 बजे सोनागिरी बीमा अस्पताल पहुंचकर इस शांतिपूर्ण और पुरजोर प्रदर्शन में शामिल हों, ताकि सोए हुए प्रबंधन और प्रशासन को जगाया जा सके।

Latest articles

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

More like this

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...