14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedडीजल-पेट्रोल के दाम होंगे कम? ग्लोबल मार्केट में इतना सस्ता हुआ क्रूड

डीजल-पेट्रोल के दाम होंगे कम? ग्लोबल मार्केट में इतना सस्ता हुआ क्रूड

Published on

नई दिल्ली,

चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को आने वाले दिनों में डीजल-पेट्रोल की कीमतों से राहत मिलने की उम्मीद जगी है. दरअसल वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका के चलते ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में तेज गिरावट देखने को मिल रही है. मंदी की आशंका के चलते क्रूड ऑयल की डिमांड पर असर हो रहा है. इस कारण सोमवार को कच्चे तेल का भाव गिरकर कई महीने के निचले स्तर पर आ गया.

कच्चे तेल के भाव में रिकॉर्ड गिरावट
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेंट क्रूड का फ्यूचर LCOc1 सोमवार को 74 सेंट यानी 0.80 फीसदी गिरकर 94.18 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. यह फरवरी 2022 के बाद कच्चे तेल का सबसे निचला स्तर है. पिछले सप्ताह कच्चे तेल के भाव में 2 साल से भी ज्यादा समय की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई थी. सिर्फ पिछले सप्ताह के दौरान कच्चा तेल 13.7 फीसदी सस्ता हो गया. इसी तरह वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड CLc1 आज 67 सेंट गिरकर 88.34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. पिछले सप्ताह के दौरान इसके भाव में 9.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

इन कारणों से कम हो रहे भाव
चीन ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल का सबसे बड़ा खरीदार है. चीन ने जुलाई महीने के दौरान हर रोज 8.79 मिलियन बैरल क्रूड ऑयल का आयात किया. यह जून महीने के चार महीने के निचले स्तर से भले ही बेहतर हो, लेकिन साल भर पहले की तुलना में यह 9.5 फीसदी कम है. चीन की रिफाइनरी कंपनियां कम मार्जिन के चलते आयात के बजाय भंडार का इस्तेमाल कर रही हैं, जिसका असर डिमांड पर देखने को मिल रहा है. चीन की जीरो कोविड पॉलिसी के चलते भी क्रूड ऑयल की डिमांड पर प्रतिकूल असर हुआ है.

ग्लोबल मार्केट में डिमांड अभी भी इतना कम
बदले हालात को देखते हुए ANZ ने साल 2022 और 2023 के लिए तेल की मांग के पूर्वानुमान को संशोधित किया है. अब ANZ को 2022 में 3 लाख बैरल और 2023 में 5 लाख बैरल प्रति दिन की डिमांड आने का अनुमान है. बैंक के अनुसार, 2022 में तेल की डिमांड में आंशिक सुधार की उम्मीद है, लेकिन इसके बाद भी यह महामारी से पहले के स्तर से नीचे ही रह जाने वाला है. दूसरी ओर इसका फायदा रूस को मिल रहा है. प्रतिबंधों के बाद भी रूस के कच्चे तेल को डिमांड मिल रही है.

2 महीने से नहीं बदले डीजल-पेट्रोल के भाव
भारत की बात करें तो करीब 2 महीने से डीजल-पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में अभी पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. इसी तरह मुंबई में पेट्रोल का भाव 106.35 रुपये, कोलकाता में 106.03 रुपये और चेन्नई में 102.63 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. डीजल की बात करें तो इसके भाव दिल्ली में 89.62 रुपये, मुंबई में 94.28 रुपये, कोलकाता में 92.76 रुपये और चेन्नई में 94.24 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं. इन दो महीनों के दौरान क्रूड ऑयल के भाव में भारी गिरावट आई है. इस कारण उम्मीद बढ़ी है कि जल्दी ही घरेलू बाजार में डीजल-पेट्रोल के दाम संशोधित किए जा सकते हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...