14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedअक्षय कुमार से तुलना पर बोलीं तापसी पन्नू- जितना वो टैक्स देते...

अक्षय कुमार से तुलना पर बोलीं तापसी पन्नू- जितना वो टैक्स देते हैं इतने तो मुझे मिलते भी नहीं

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक साल में कई फिल्मों में काम करती हैं। लगातार साल में कई फिल्में देने के लिए तापसी पन्नू की तुलना सुपरस्टार अक्षय कुमार से भी की जाती है। हालांकि तापसी पन्नू खुद और डायरेक्टर अनुराग कश्यप अक्षय कुमार से उनकी तुलना को गलत मानते हैं। जल्द ही तापसी पन्नू की फिल्म ‘दोबारा’ आने वाली है जिसे अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है।

तापसी बोलीं- मैं तो आसपास भी नहीं हूं
हाल में तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप आरजे सिद्धार्थ कन्नन के शो में पहुंचे थे। इस दौरान सिद्धार्थ ने तापसी से कहा कि उन्हें ‘लेडी अक्षय कुमार’ कहा जाता है क्योंकि वह बहुत सारी फिल्में एक साथ करती हैं। इसके जवाब में तापसी ने कहा, ‘मैं बेहद कृतज्ञता के साथ इस तारीफ को स्वीकार करती अगर मुझे भी इतना मेहनताना मिलता तब तक प्लीज ऐसा न करें। वह सबसे ज्यादा कमाने वाले और सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले एक्टर हैं और मेरे को तो इतने मिलते नहीं।’ इसी बात के जवाब में अनुराग ने कहा, ‘वह (अक्षय कुमार) दुनिया के छठवें सबसे अमीर एक्टर हैं।’ तापसी ने बोलीं, ‘मैं तो उनके आसपास भी नहीं हूं।’

कितनी बताई गई थी अक्षय की कमाई?
बता दें कि फोर्ब्स इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक Akshay Kumar इकलौते भारती हैं जो फोर्ब्स यूएस के दुनिया में सबसे ज्यादा कमाने वाले सिलेब्रिटीज की साल 2019 की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। साल 2020 में अक्षय दुनिया के छठवें सबसे अमीर एक्टर बताए गए थे। मैगजीन की रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि अक्षय कुमार साल में 385 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं।

अनुराग कश्यप संग तापसी पन्नू की तीसरी फिल्म
वैसे तापसी पन्नू अक्षय कुमार के साथ भी 3 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। तापसी ने अक्षय के साथ ‘बेबी’, ‘नाम शबाना’ और ‘मिशन मंगल’ जैसी फिल्मों में काम किया है। Taapsee Pannu की बात करें तो ‘दोबारा’ अनुराग कश्यप के साथ उनकी तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह उनकी फिल्म ‘मनमर्जियां’ में विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा तापसी ने ‘सांड की आंख’ में भी काम किया था जो अनुराग कश्यप ने प्रड्यूस की थी। ‘दोबारा’ आने वाले 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...