5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिबिहार: फिसलती सत्ता को बचाने अमित शाह ने संभाली कमान, CM नीतीश...

बिहार: फिसलती सत्ता को बचाने अमित शाह ने संभाली कमान, CM नीतीश से की फोन पर बात

Published on

नई दिल्ली,

बिहार की सियासत में तेजी से घटनाक्रम बदल रहा है. कुछ दिन पहले तक सब कुछ ऑल इज वैल का दावा करने वाले अब बैठकों में शामिल होने लगे हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है. गेंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खेमे में है और उनके फैसला का सभी को इंतजार चल रहा है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या फिर नीतीश कुमार अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने वाले हैं? क्या एक बार फिर चुनाव से ठीक पहले वे कोई बड़ा खेल करने वाले हैं?

नीतीश को विपक्ष से क्या ऑफर मिला?
अभी जेडीयू की विधायक दल की एक अहम बैठक होने वाली है. आरजेडी भी अपने विधायकों के साथ एक बैठक करेगी. कहा जा रहा है कि बैठक में बिहार की वर्तमान स्थिति पर मंथन होने वाला है, आगे की रणनीति पर विचार-विमश होगा. इन बैठकों से पहले ही बयानबाजी और ऑफर का सिलसिला शुरू हो चुका है. विपक्षी पार्टी CPIML(L) के नेता दिपांकर भट्टाचार्य ने शर्त रख दी है कि अगर जेडीयू बीजेपी का साथ छोड़ने को तैयार हो जाती है, तो उसे मदद की जा सकती है. इसी तरह आरजेडी की तरफ से भी एक नपा-तुला बयान सामने आया है. खुलकर तो समर्थन का कोई ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन ‘जनता का आदेश’ और ‘वर्तमान स्थिति’ जैसे बयानों के जरिए कुछ संकेत जरूर दे दिए हैं.

फिसलती बाजी को पलटेंगे शाह?
इस पूरे घटनाक्रम पर जब आजतक ने आरजेडी नेता मनोज झा से बात की तो उन्होंने राष्ट्रपति शासन लगने से तो साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम इस समय राष्ट्रपति शासन लगता तो नहीं देख रहे हैं. अभी पहले देखना पड़ेगा कि आगे क्या होने वाला है. लोगों की जो भी राय रहेगी, हमारी पार्टी उसी के मुताबिक फैसला लेगी. वैसे इन तमाम बयानबाजी के बीच बीजेपी ने चुप्पी साध रखी है. पार्टी नेतृत्व ने अपने नेताओं को बिहार के घटनाक्रम को लेकर बयानबाज़ी न करने को कह दिया है. इसी वजह से मीडिया के सामने बीजेपी नेता ज्यादा नहीं आ रहे हैं, लेकिन नीतीश कुमार के मन में क्या चल रहा है, ये जानने का प्रयास लगातार जारी है. इसी वजह से खुद गृह मंत्री अमित शाह भी एक्शन में आ गए हैं. उन्होंने देर रात सीएम नीतीश से फोन पर बात की है. क्या चर्चा हुई, ये अभी तक साफ नहीं हुआ है.

बीजेपी से नाराजगी की क्या वजह?
खबर है कि प्रदेश बीजेपी के नेता नीतीश कुमार से बात कर रहे हैं. उन्हें समझाने का प्रयास भी हो रहा है, लेकिन नीतीश की तरफ से कोई स्पष्टता नहीं आ रही है. वैसे एक बात जरूर स्पष्ट हो चुकी है, इस समय नीतीश बीजेपी से नाराज चल रहे हैं. कई ऐसे मुद्दे हैं, जिस वजह से उनके और बीजेपी के बीच में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. फिर चाहे वो आरपीएन सिंह का मसला रहा हो या फिर स्पीकर विजय कुमार सिन्हा से नीतीश की लगातार होती तकरार. इसके अलावा नीतीश कुमार को ऐसा भी लगने लगा है कि आने वाले समय में बीजेपी बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनवा सकती है. अभी इस समय वो सिर्फ उनका इस्तेमाल कर अपनी पार्टी का विस्तार कर रही है. अब क्योंकि नीतीश कुमार के मन में ये तमाम शंकाएं घर कर चुकी हैं, ऐसे में वे फिर अपनी अंतरात्मा की आवाज सुन पाला बदल सकते हैं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...