8.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedचीन को झटका! भारत में बैन हो सकते हैं 12 हजार से...

चीन को झटका! भारत में बैन हो सकते हैं 12 हजार से कम वाले चीनी फोन्स

Published on

नई दिल्ली,

भारत चीन को बड़ा झटका देने की तैयारी में है. एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को 12,000 रुपये से कम दाम वाले मोबाइल को बेचने से रोक सकती है. इसका मकसद देशी कंपनियों को बढ़ावा देने का है. इससे Lava, Micromax और दूसरी घरेलू कंपनियों को सरकार आगे बढ़ने में मदद करना चाहती है. आपको बता दें कि अभी चीनी स्मार्टफोन कंपनियों का बजट सेगमेंट और 15 हजार रुपये के सेगमेंट में दबदबा है. इसमें कुछ शेयर सैमसंग और दूसरी कुछ नॉन-चाइनीज कंपनियों के भी हैं.

इसको लेकर Bloomberg ने रिपोर्ट किया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत सरकार भारतीय स्मार्टफोन मेकर्स को पुश करना चाहती है. अगर ऐसा होता है कि इसका बड़ा नुकसान Xiaomi, Poco, Realme और दूसरी चीनी कंपनियों को उठाना पड़ सकता है.

चीनी कंपनियां कई सालों से अफोर्डेबल बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना दबदबा बनाकर रखी हैं. Counterpoint की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 12,000 रुपये से कम में आने वाले स्मार्टफोन्स की सेल्स भारत में टोटल मोबाइल सेल्स का एक तिहाई रही. ये आंकड़ा जून 2022 तिमाही का है.

इसमें बताया गया है कि चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स ने 80 परसेंट शिपमेंट्स किए. भारत और चीनी कंपनियों के बीच कुछ समय से लड़ाई जारी है. कई चीनी कंपनियां भारत सरकार के रडार में भी थी. पिछले महीने कुछ चीनी कंपनियां जैसे Xiaomi, Vivo और Oppo पर टैक्स चोरी के मामले में कार्ऱवाई भी की गई है.

हाल ही में ED ने मनी लांड्री केस में वीवो के बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया था. जिसके बाद कंपनी ने रिक्वेस्ट की थी देश में बिजनेस चलाने के लिए उनका अकाउंट अनफ्रीज कर दिया जाए. आपको बता दें कि फिलहाल सरकार ने चीनी कंपनियों के बजट मोबाइल बैन वाली खबर पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. इससे पहले चीनी ऐप्स पर भी सरकार एक्शन ले चुकी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...