10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedरुपाली गांगुली और राखी सावंत की गंदी लड़ाई, 'थर्ड ग्रेड' बोलकर दामन...

रुपाली गांगुली और राखी सावंत की गंदी लड़ाई, ‘थर्ड ग्रेड’ बोलकर दामन पर खूब उछाला था कीचड़

Published on

एक्ट्रेस रुपाली गांगुली की गिनती आज टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में की जाती है। उनका टीवी शो ‘अनुपमा’ टीआरपी में नंबर वन बना रहता है। चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में फिल्मों से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वालीं रुपाली गांगुली को स्क्रीन पर अकसर ही रोते हुए देखा गया। लेकिन रियल लाइफ में वह बोल्ड भी हैं। तभी तो रुपाली गांगुली ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो के अलावा ‘बिग बॉस’ में भी नजर आईं। जी हां, रुपाली गांगुली ‘बिग बॉस’ के पहले सीजन में नजर आई थीं। इसी सीजन में राखी सावंत भी नजर आई थीं। दोनों के बीच उस समय जो झगड़ा हुआ था, उसने तब खूब सुर्खियां बटोरी थीं। तब रुपाली गांगुली ने राखी सावंत को ‘थर्ड ग्रेड’ तक कह दिया था।

रुपाली गांगुली और राखी सावंत की 16 साल पहले गंदी लड़ाई
Rupali Ganguly ने Bigg Boss में हिस्सा लेने से पहले दर्जनों टीवी शोज और कई फिल्में की थीं, लेकिन उन्हें स्टारडम का पहला स्वाद ‘बिग बॉस’ से ही चखने को मिला था। यह बात रुपाली ने खुद 2008 में ‘रेडिफ’ को दिए एक इंटरव्यू में स्वीकार की थी। लेकिन क्या पता था कि उन्हें ‘बिग बॉस’ के घर में जाने के बाद रोना पड़ेगा। इसी वजह से घरवाले तक रुपाली गांगुली को ‘क्राई बेबी’ तक कहने लगे थे। हद तो तब हो गई जब Rakhi Sawant ने रुपाली गांगुली का नाम रवि किशन के साथ जोड़ दिया। इसी पर रुपाली गांगुली और राखी सावंत की गंदी लड़ाई हो गई थी।

इस बात पर हुई थी रुपाली गांगुली-राखी सावंत की लड़ाई
लड़ाई किस पर बात हुई थी, आइए बताते हैं। दरअसल रुपाली गांगुली पर आरोप लगाए जा रहे थे कि उनके मन में Ravi Kishan के लिए फीलिंग्स हैं। राखी सावंत भी रुपाली गांगुली को बार-बार इसी बात के लिए चिढ़ा रही थीं। इसमें अन्य घरवाले भी शामिल थे। रुपाली गांगुली पहले से ही शो में ‘क्राई बेबी’ बोले जाने से परेशान थीं। रुपाली गांगुली का मूड खराब था और वह किसी से बात नहीं करना चाहती थीं। लेकिन राखी सावंत उनसे बात करने की कोशिश किए जा रही थीं। इसी चक्कर में रुपाली गांगुली का सारा गुस्सा राखी सावंत पर निकल गया।

रुपाली गांगुली ने राखी सावंत को कहा था ‘थर्ड ग्रेड’
राखी सावंत ने जब ‘बिग बॉस 1’ के एक एपिसोड में रुपाली गांगुली के साथ दोस्ताना रवैया दिखाने की कोशिश की तो वह भड़क गईं। रुपाली गांगुली इसलिए गुस्सा थीं क्योंकि शुरुआत में तो राखी सावंत उनके आगे-पीछे घूम रही थीं। लेकिन बाद में वह खुद को रुपाली की कॉम्प्टिटर बताने लगीं और फिनाले रेस में उनके साथ खुद को खड़े देखना चाहती थीं। रुपाली गांगुली ने राखी सावंत पर झूठे होने का आरोप लगाया और यह तक कहा कि वह कभी भी उनके साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 1’ के फिनाले एपिसोड के शूट रिहर्सल के दौरान भी राखी सावंत और रुपाली गांगुली की गंदी लड़ाई हुई थी।

‘राखी सावंत के लिए मेरी जिंदगी में जगह नहीं’
‘बिग बॉस 16’ लौट रहा है और सलमान खान के इस शो में एक बार फिर कंटेस्टेंट्स के बीच खूब झगड़े होते नजर आएंगे। पर पहले सीजन में रुपाली गांगुली और राखी सावंत का जो झगड़ा हुआ था, वह लंबे समय तक चर्चा में रहा। रुपाली गांगुली तब 72वें दिन बिग बॉस के घर से बेघर हो गई थीं। बाहर आने के बाद रुपाली गांगुली ने राखी सावंत पर जबरदस्त हमला बोला था।

‘रेडिफ’ को दिए इंटरव्यू में जब रुपाली गांगुली से पूछा गया था कि राखी सावंत और कश्मीरा शाह के साथ उनकी इक्वेशन कैसी है तो एक्ट्रेस ने कहा था, ‘100 कश्मीरा शाह एक राखी सावंत के बराबर हैं। जब हम मिलते हैं तो एक-दूसरे को हाय-हैलो बोलते हैं। लेकिन राखी सावंत मेरी जिंदगी में मायने नहीं रखतीं।’ रुपाली गांगुली ने तब बिग बॉस में ‘क्राई बेबी’ कहे जाने के सवाल पर कहा था कि वह रियल लाइफ में भी वैसी ही रही हैं। वह बचपन से ही किसी न किसी बात पर रो पड़ती थीं। उनके रोने से टीचर्स भी डर जाते थे। लेकिन अब रुपाली गांगुली और राखी सावंत के बीच कैसा रिश्ता है, यह तो नहीं मालूम।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...