10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedजब सोनू सूद के लिए जैकी चैन रात 12:30 बजे पकाया करते...

जब सोनू सूद के लिए जैकी चैन रात 12:30 बजे पकाया करते थे खाना, एक्टर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Published on

सोनू सूद और जैकी चेन फिल्म ‘कुंग फू योगा’ में नजर आए थे। साल 2017 में आई इस मूवी में दिशा पाटनी, अमायरा दस्तूर और चाइनीज एक्टर आरिफ रहमान भी पर्दे पर देखने को मिले थे। यह एक्शन, एडवेंचर और कॉमेडी से भरपूर थी। खैर, मुद्दे पर आते हैं। सोनू सूद और जैकी चैन, दोनों ही कमाल के एक्टर हैं और इंसान भी। सोनू सूद ने जहां लॉकडाउन में लोगों की मदद कर उनकी दुआएं पाई थीं। वहीं जैकी चैन ने भी एक्टर मदद करके लोगों की नजरों में खुद को एक अच्छा आदमी साबित कर दिया है। इसका प्रमाण खुद लोगों के मसीहा सोनू सूद ने दिया है। उन्होंने एक किस्सा सुनाया है।

एक इंटरव्यू में सोनू सूद ने खुलासा किया कि रात में जागकर उनके और दोस्तों के लिए खाना पकाया है। जैकी के साथ बिताए समय को याद करते हुए Mashable India को दिए एक इंटरव्यू में बताया, ‘उनसे साथ बहुत अच्छा अनुभव रहा। मेरी उसके साथ अच्छी ट्यूनिंग बैठती थी। जैकी जमीन से जुड़ा हुआ व्यक्ति है। वह सेट पर फल के पैकेट्स लेकर आता था। उसे वह लाइट मैन, स्पॉट बॉय और एक्टर्स को खिलाता और खुद भी जमीन पर बैठ जाता। कहता और खाओ।’

रात में जैकी चैन बनाते थे खाना
सोनू आगे बताते हैं कि जैकी रात में खाना बनाने के लिए भी खुद ही कहते, ‘वह रात में कहता था कि मैं तुम्हारे लिए खाना बनाऊंगा। मेरे साथ एक दोस्त था। जैकी चैन ने हम सबके लिए एक किचन में खाना बनाया, जो कि ज्यादा बड़ा नहीं था। शॉर्ट्स और एक बनियान पहने रखता था। मेरे दोस्त को विश्वास नहीं होता था कि रात के साढ़े 12 और 1 बजे हैं, और हम भूखे हैं इसलिए जैकी चैन हमारे लिए खाना बना रहे हैं। इतना ही नहीं, अगर आप थाली में खाना छोड़ देंगे, तो वह आपसे पहले पूछेगा और फिर बाद में उसे खाकर खत्म कर देगा।’ मतलब कि जैकी खाना भी नहीं फेंकते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...