10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedएक्स-हसबैंड ने बनाया बॉय-फ्रेंड का मजाक, मौत पर किया पोस्ट, भड़कीं किम

एक्स-हसबैंड ने बनाया बॉय-फ्रेंड का मजाक, मौत पर किया पोस्ट, भड़कीं किम

Published on

किम कर्दाशियां और पीट डेविडसन का ब्रेकअप हो गया है. किम का दिल एक बार फिर टूट गया है. सोशल मीडिया सेलेब्रिटी इस बात से काफी दुखी हैं. बताया जा रहा है कि लॉन्ग डिस्टेंस में होने की वजह से इन दोनों का ब्रेकअप हुआ है. लेकिन किम ब्रेकअप से ज्यादा इस बात पर एक्स-हसबैंड के रिएक्शन से दुखी हैं. जो उन्होंने किम और पीट के ब्रेकअप पर किया था. किम के एक्स-हसबैंड कान्ये वेस्ट ने हाल ही में एक ऐसा पोस्ट शेयर किया था, जिससे उन्हें काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी.

किम-पीट के ब्रेकअप पर कान्ये का मजाक
कान्ये वेस्ट ने किम और पीट के ब्रेकअप पर चुटकी लेते हुए एक पोस्ट शेयर किया था. जिसमें वे पीट डेविडसन की नकली मौत का शोक मना रहे थे. देखते ही देखते ये पोस्ट वायरल हो गया और कान्ये को यूजर्स से काफी ताने सुनने पड़े. जिसके बाद कान्ये ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया. लेकिन किम कर्दाशियां इसके बाद काफी नाराज हो गई. किम ने कई बार फोन कर कान्ये से इस पोस्ट को डिलीट करने की बात कही थी.

कान्ये के पोस्ट में क्या था
कान्ये वेस्ट ने दरअसल न्यूयॉर्क टाईम्स के एक नकली पेज को शेयर किया था. इस पेज में लिखा था “स्केटे डेविडसन की 28 साल की उम्र में मौत.” जाहिर है कि कान्ये किम और पीट के ब्रेकअप का मजाक उड़ा रहे थे. लेकिन पीट डेविडसन के लिए मौत की बात ना तो किम को रास आई और ना ही उनके फैंस को. कान्ये के इस पोस्ट पर यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगाई. जिसके बाद कान्ये को इस पोस्ट को डिलीट करना ही पड़ा.

कान्ये वेस्ट का डिलीटेड पोस्ट
हॉलीवुड इंडस्ट्री में ये बात फेमस है कि कान्ये पीट को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं. कान्ये अकसर पीट को स्केटे कहकर बुलाते हैं. किम के करीबियों ने बताया कि ब्रेकअप का दर्द झेल रही किम को कान्ये की ये हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई थी. वो इस बात से काफी उदास हो गई थी. उन्हें अच्छा नहीं लगता अगर कोई उनके लव्ड वन्स का मजाक उड़ाता है. हालांकि, किम या पीट में से किसी ने भी अभी तक ब्रेकअप पर ऑफिशियल बयान नहीं दिया है.

41 साल की किम कर्दाशियां ने 28 साल के पीट डेविडसन को 2021 के अक्टूबर में डेट करना शुरू किया था. उसी दौरान किम रैपर कान्ये वेस्ट से तलाक की प्रक्रिया को पूरी करने की जद्दोजहद में थी. तलाक के बाद भी किम और कान्ये मिलकर अपने बच्चों का ध्यान रखते हैं. बीच में ऐसे भी कयास लगाए गए थे कि दोनों वापस साथ आ सकते हैं. किम को कान्ये के ब्रांड के सनग्लासेज पहने स्पॉट किया गया था

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...