30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराष्ट्रीयन कोरोना के केस थम रहे, न पॉजिटिविटी रेट... 25% बढ़ गए...

न कोरोना के केस थम रहे, न पॉजिटिविटी रेट… 25% बढ़ गए मरीज

Published on

नई दिल्ली,

देश में कोरोना की रफ्तार डराने लगी है. न कोरोना के केस थम रहे हैं और ना ही पॉजिटिविटी रेट. दिल्ली समेत देश के कई शहरों में कोरोना का खतरा फिर से बढ़ गया है. कोरोना वायरस से संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ें तो कम से कम यही बयान कर रहे हैं.

देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 16047 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना के नए मामले देखें तो ये आंकड़ा एक दिन पहले की तुलना में 25 फीसदी से अधिक है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण 54 लोगों की मौत हुई है. कोरोना के कारण मौत के सर्वाधिक मामले केरल से सामने आए हैं.

केरल में कोरोना के कारण छह लोगों की जान गई है. इसी अवधि में 19539 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं. देश में इस समय कोरोना के 1 लाख 28 हजार 261 एक्टिव मामले हैं. राहत की बात ये है कि पॉजिटिविटी रेट पांच फीसदी से नीचे है लेकिन ये भी अब पांच फीसदी के काफी करीब पहुंच गई है.

देश में पॉजिटिविटी रेट एक दिन पहले जहां 3.50% थी, वहीं अब ये बढ़कर 4.94% हो गया है. गौरतलब है कि एक दिन पहले देश में कोरोना के 12751 नए मामले सामने आए थे और डेली पॉजिटिविटी रेट 3.50 फीसदी था. वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.69 फीसदी था. अब डेली पॉजिटिविटी रेट 4.94 फीसदी पहुंच गया है.

बता दें कि कोरोना वायरस की तेज रफ्तार के कारण केरल और महाराष्ट्र के साथ ही दिल्ली समेत कई शहरों में खतरा बढ़ गया है. इसे लेकर प्रशासनिक अमला भी अब एक्टिव मोड में आ गया है. दिल्ली और केरल समेत कई सरकारें अलर्ट मोड में हैं.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...