10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedकार में कैब ड्राइवर ने किया यौन शोषण, सेलिब्रेटी ने इंस्टा पर...

कार में कैब ड्राइवर ने किया यौन शोषण, सेलिब्रेटी ने इंस्टा पर बताई घटना

Published on

एक टीवी स्टार ने इंस्टाग्राम पर दर्दनाक स्टोरी शेयर की है. रियलिटी टीवी स्टार ने बताया कि एक सफर के दौरान उन्हें नींद आ गई थी. इसका फायदा उठाकर टैक्सी ड्राइवर बैक सीट पर पहुंच गया और यौन शोषण किया. दरअसल, रियलिटी शो लव आइलैंड की स्टार मौरा हिगिंस, इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फैन्स के साथ Q&A सेशन कर रही थीं. इसी दौरान एक फैन ने उनसे पुरुष के साथ उनके सबसे बुरे एक्सपीरियंस के बारे में पूछ लिया.

31 साल की मौरा ने अपना सबसे बुरा एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा- सबसे बुरे एक्सपीरियंस के बारे में मैंने अब तक किसी को नहीं बताया है और मुझे लगता है मैं अब भी उसके लिए तैयार नहीं हूं. मुझे लगता है कि वह मेरे साथ हुई सबसे डरावनी घटना थी.रियलिटी शो स्टार ने कहा- बहुत समय पहले, आयरलैंड में, टैक्सी ड्राइवर के साथ एक वाकया हुआ था. मैं बेवकूफ थी, मुझे नींद आ गई थी.
tv star

मौरा ने आगे कहा- मुझे नींद आ गई थी. मेरे दोस्त मुझसे पहले ही उतर गए थे और कैब में मैं अकेली बच गई थी. क्योंकि मैं उस समय अकेले रहती थी. नींद का फायदा उठाकर टैक्सी ड्राइवर उनके पास बैक सीट पर पहुंच गया और उनका यौन शोषण किया. मैं तुरंत होश में आ गई… मैंने तुरंत उसका टैक्सी नंबर भी याद कर लिया और अगले दिन भी वह मुझे याद था.रियलिटी स्टार ने इस घटना के बारे में आगे कुछ नहीं बताया. उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी कि उन्होंने इस घटना के बारे में कोई रिपोर्ट दर्ज करवाई थी या नहीं.

लव आइलैंड के साल 2019 के सीजन के दौरान मौरा चर्चा में आई थीं. वह रियलिटी शो के इस सीजन में अपने एक्स-बॉयफ्रेंड कर्टिस प्रिचर्ड के साथ चौथे स्थान पर रही थीं. शो से निकलने के बाद उन्होंने कई ब्रांड्स के साथ डील की थी.बता दें कि इंस्टाग्राम पर मौरा को 35 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. Irish Mirror की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मौरा का नेट वर्थ करीब 10 करोड़ रुपए है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...