14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedचैट शो या सेक्स शो? सेलेब्स के बेडरूम सीक्रेट्स पूछने पर ट्रोल...

चैट शो या सेक्स शो? सेलेब्स के बेडरूम सीक्रेट्स पूछने पर ट्रोल करण जौहर

Published on

करण जौहर का टॉक शो कॉफी विद करण सवालों के घेरे में है. करण जौहर शो में हर हफ्ते सेलेब्स से उनके बेडरूम सीक्रेट्स पर बात करते नजर आते हैं. सेलेब्स की सेक्स लाइफ पर सवाल करने पर करण को ट्रोल भी किया जा रहा है. कई सोशल मीडिया यूजर्स उनसे ये पूछ रहे हैं कि कॉफी विद करण एक चैट शो है या फिर सेक्स शो?

बेडरूम सीक्रेट्स पर क्यों सवाल करते हैं करण?
करण जौहर के शो में अभी तक जितने भी गेस्ट आए हैं, चाहें मैरिड हो या फिर अनमैरिड, फिल्ममेकर हर किसी से उनकी सेक्स लाइफ के बारे में सवाल जरूर करते दिखे हैं. आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, विजय देवरकोंडा, समांथा रूथ प्रभु और करीना समेत लगभग हर सेलेब्स से करण ने बेडरूम सीक्रेट्स पर बात की है.

तापसी ने करण पर साधा निशाना?
करण जौहर की इस बात को लेकर पहले तो यूजर्स ही उनसे सवाल कर रहे थे. लेकिन अब सेलेब्स ने भी करण के शो पर तंज कसना शुरू कर दिया है. हाल ही में तापसी पन्नू से जब मीडिया ने ‘कॉफी विद करण 7’ में ना जाने पर सवाल किया तो उन्होंने करण जौहर पर निशाना साधते हुए ऐसा जवाब दिया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. तापसी ने कहा- मेरी सेक्स लाइफ इतनी इंटरेस्टेड नहीं है कि मुझे कॉफी विद करण में बुलाया जाए. तापसी पन्नू ने बेबाकी के साथ जवाब देकर कई यूजर्स का दिल जीत लिया है. फैंस का मानना है कि तापसी ने बिल्कुल सही कहा है और उनकी भी यही राय है.

करण जौहर के शो में लगातार सेक्स पर बातें हो रही हैं. करण जौहर ने करीना से भी बच्चे होने के बाद उनकी सेक्स लाइफ के बारे में सवाल किया. करण ने करीना से पूछा- बेबीज होने के बाद क्या क्वालिटी सेक्स एक मिथक होता है या फैक्ट? करण जौहर के इस सवाल पर करीना उनकी लेग पुलिंग करते हुए मजाकिया अंदाज में कहती हैं- ‘तुम नहीं पता होगा.

आमिर खान भी उस समय करीना के साथ करण के कॉफी काउच पर होते हैं. ये सवाल सुनकर आमिर से रहा नहीं जाता और वो बीच में बोल पड़ते हैं. आमिर कहते हैं- आप शो में लोगों की सेक्स लाइफ डिस्कस करते हैं. आपकी मां को आपके दूसरे लोगों की सेक्स लाइफ के बारे में बात करने पर कोई आपत्ति नहीं होगी क्या? आमिर का जवाब सुनकर करण जौहर की बोलती बंद हो जाती है, लेकिन सच तो यही है. करण जौहर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वाले कई लोगों को जवाब भी दे चुके हैं. यहां देखिए करण ने ट्रोल्स को कैसे दिया मुहतोड़ जवाब.

कंगना भी उठा चुकी हैं सवाल
बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत भी करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण पर सवाल उठा चुकी हैं. कंगना ने करण पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनके इंटरव्यूज बुलिंग, बिचिंग, गॉसिपिंग और फ्रस्ट्रेटेड सेक्स के बारे में ही होते हैं.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...