11.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedलाल सिंह चड्ढा के बायकॉट पर करीना बोलीं- इस वजह से ट्विटर...

लाल सिंह चड्ढा के बायकॉट पर करीना बोलीं- इस वजह से ट्विटर पर नहीं हूं

Published on

नई दिल्ली,

करीना कपूर खान को हाल ही में उनके एक बयान की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया. करीना से नाराज लोगों ने उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को बॉयकॉट करने की भी बात कही. करीना ने अब हेटर्स को करारा जवाब दिया है और बताया कि उन्हें ऐसे लोगों से फर्क नहीं पड़ता है.

करीना ने हेटर्स को दिया जवाब
करीना कपूर ने न्यूज 18 संग अपने नए इंटरव्यू में हेटर्स को जवाब देते हुए कहा कि एक्टर्स को लोग किसी न किसी वजह से ट्रोल करते रहते हैं. करीना ने कहा- हर दिन, कुछ ना कुछ ऐसी चीज होती हैं, जिसकी वजह से हम ट्रोल होते हैं. इसलिए मैं ट्विटर पर नहीं हूं. मुझे ऐसा लगता है कि यह उन लोगों के लिए है जो सिर्फ अपनी भड़ास निकलना चाहते हैं और मेरे पास इसके लिए समय नहीं हैं. मैं अपने बच्चों, परिवार और काम में बहुत बिजी हूं.

फॉरेस्ट गंप पर क्या बोलीं करीना?
फिल्म फॉरेस्ट गंप के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा- कोई शख्स जो शायद अंग्रेजी नहीं बोल सकता है, वो फिल्म देखने जाएगा. ये स्टोरी के लिए उनका प्यार है, जो उन्हें ट्रेलर से पता चला है, न कि इसलिए कि यह एक हॉलीवुड फिल्म की रीमेक है. इसे तमिल और तेलुगु में भी डब किया जा रहा है, ताकि लोग इसे अपनी भाषा में देख सकें और फिल्म को एन्जॉय कर सकें. इसमें कुछ भी गलत नहीं है. दुनिया में हर किसी ने फॉरेस्ट गंप नहीं देखी होगी.

लाल सिंह चड्ढा ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक है. ये फिल्म 11 अगस्त यानी कल सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. करीना के साथ आमिर खान फिल्म में लीड रोल में दिखेंगे. नागा चैतन्य और मोना सिंह भी फिल्म में अहम रोल में हैं. अब देखते हैं आमिर खान और करीना कपूर की ये फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...