8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedअमेरिकी बैन से औंधे मुंह गिरी 'लुटेरों' की क्रिप्टोकरेंसी, जानिए अब क्या...

अमेरिकी बैन से औंधे मुंह गिरी ‘लुटेरों’ की क्रिप्टोकरेंसी, जानिए अब क्या रह गया है भाव

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने टॉरनेडो कैश के टोकन टॉर्न पर बैन लगा दिया है। इससे इसकी कीमत औंधे मुंह गिर गई है। यह क्रिप्टोकरेंसी मिक्सर अपराध से कमाई करने वालों के बीच बेहद लोकप्रिय है। CoinGecko data के मुताबिक शुरुआती कारोबार में टॉर्न की कीमत में 24 फीसदी गिरावट आई है। फरवरी 2021 में इसकी वैल्यू ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी लेकिन उसके बाद से इसमें 95 फीसदी गिरावट आ चुकी है। इस बीच मंगलवार को बिटकॉइन और ईथर जैसी बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज में एक फीसदी गिरावट आई। बिटकॉइन दुनिया की सबसे पुरानी, सबसे लोकप्रिय और सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है जबकि ईथर मार्केट वैल्यू के लिहाज से दूसरे नंबर पर है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक टॉर्न टॉरनेडो कैश का नेटिव टोकन है। यह एक लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी सर्विस है जो यूजर्स को अपने ट्रांजैक्शन को छिपाने की सुविधा देती है। इसके तहत आप विभिन्न स्रोतों से फंड को मिक्स करके उसे बेनेफिशियरी तक पहुंचा सकते हैं। इसी खूबी के कारण यह हैकर्स और अपराधियों की मनपसंद क्रिप्टो है। इसके जरिए वे चुराए गए या अवैध तरीके से कमाए गए फंड का हेरफेर करते हैं। इससे एजेंसियों को पता लगाने में मुश्किल होती है।

अपराधियों की पहली पसंद
अमेरिका अधिकारियों के मुताबिक नॉर्थ कोरिया का कुख्यात Lazarus Group बड़ी-बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज को हैक करके टॉरनेडो के जरिए फंड का हेरफेर करता था। मार्च में Ronin Bridge हैक मामले में चुराए गए 60 करोड़ डॉलर के फंड को इधर-उधर करने में भी टॉरनेडो कैश का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा जून में Harmony Bridge मामले में हुई 10 करोड़ डॉलर की लूट में भी इसी का इस्तेमाल हुआ था।

टॉरनेडो कैश सर्विस 2019 में शुरू हुई थी और Dune Analytics के आंकड़ों के मुताबिक अब तक इसके जरिए 7.6 अरब डॉलर का फंड भेजा जा चुका है। फोरेंसिक फर्म Elliptic के मुताबिक इसमें से करीब 1.54 अरब डॉलर का फंड आपराधिक गतिविधियों से कमाया गया था। टॉरनेडो कैश के फाउंडर रोमन सेमेनोव ने कहा कि टेक्निकली इस पर प्रतिबंध लगाना नामुमकिन है क्योंकि इन्हे अलग तरीके से डिजाइन किया गया है। मई में अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने एक और क्रिप्टोएसेट मिक्सर Blender पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...