8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedफेमस मॉडल ने क्लब में टॉपलेस होकर किया डांस, लगा 11 हजार...

फेमस मॉडल ने क्लब में टॉपलेस होकर किया डांस, लगा 11 हजार का जुर्माना

Published on

नाइट क्लब में टॉपलेस होकर डांस करने की वजह से एक मॉडल से 11 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया. पुलिस ने मॉडल के ऊपर तब कार्रवाई की जब नाइटक्लब का वीडियो वायरल हो गया. मॉडल के खिलाफ सार्वजनिक अश्लीलता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. बिना लाइसेंस नाइट क्लब ऑपरेट करने की वजह से क्लब मालिक से भी फाइन वसूला जा सकता है.

यह मामला थाईलैंड का है. मुएंग जिले में ‘सूक सान खोन खान’ नाम का एक नाइट क्लब है. इस क्लब में थाई मॉडल Paphavee “Oil” Chaimongkol, DJ का काम कर रही थीं. 4 अगस्त की रात उन्होंने क्लब में टॉपलेस होकर डांस किया.

डांस करते इस 25 साल की मॉडल का किसी ने वीडियो बना लिया. वीडियो में कई लोग मॉडल पर पैसे उड़ाते भी दिखे. यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया और उसे शेयर भी किया. लेकिन पुलिस ने इसके खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला कर लिया.

मुएंग खोन केएन पुलिस स्टेशन के अधीक्षक प्रीचा काएंगसारिकिजो ने डीजे ऑयल और नाइट क्लब के 20 साल के मैनेजिंग डायरेक्टर परमेट अक्काहार्डो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. ऑयल के खिलाफ थाईलैंड के अश्लीलता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई. उनसे करीब 11 हजार रुपए का फाइन वसूल लिया गया.

वहीं, परमेट पर बिना लाइसेंस नाइट क्लब चलाने का आरोप है. इस मामले में उन्हें एक साल की जेल या करीब 1.3 लाख का जुर्माना या फिर दोनों की सजा हो सकती है.

पुलिस अधीक्षक प्रीचा ने मीडिया को बताया कि वह इस मामले में और सबूत इकट्ठा कर रहे हैं. मामले को लेकर डीजे ऑयल ने कहा कि उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं किया था और नाइट क्लब ने उन्हें इसके लिए नहीं कहा था.मॉडल ने कहा कि उन्होंने नशे में यह कदम उठाया था. उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी है. बता दें कि ऑयल थाईलैंड की काफी फेमस मॉडल हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...