8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedमहिलाओं पर भद्दा कमेंट करना पड़ा मुकेश खन्ना को भारी, दर्ज होगी...

महिलाओं पर भद्दा कमेंट करना पड़ा मुकेश खन्ना को भारी, दर्ज होगी FIR

Published on

‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. हर बार की तरह इस बार भी अपने बयान के कारण ही. दरअसल, मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर महिलाओं और लड़कियों को लेकर एक विवादित कॉमेंट कर दिया है, जिसके बाद एक्टर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. लोग ट्रोल तो कर ही रहे हैं, साथ ही इनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर होने भी जा रही है.

एक्टर के खिलाफ हुई एफआईआर
डीसीडब्ल्यू की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात लिखी है. ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना ने जो महिलाओं को लेकर अपमानजनक और विवादित कॉमेंट किया है, उसी सिलसिले में एक्टर पर मामला दर्ज किया जाने वाला है. सोशल मीडिया पर मुकेश खन्ना द्वारा दिए गए बयान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

इसमें एक्टर कहते नजर आ रहे हैं कि कोई भी लड़की अगर किसी लड़के को कहे कि मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं, वह लड़की, लड़की नहीं है. वह धंधा कर रही है, क्योंकि इस तरह की निर्लज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं करेगी. अगर वह करती है तो वह सभ्य समाज की नहीं है. वह उसका धंधा है. आप उसमें भागीदार मत बनिए. इसलिए कहता हूं ऐसी लड़कियों से बचो.

मुकेश खन्ना का यह बयान लोगों के गले के नीचे नहीं उतरा. बिना समय लगाए, एक्टर को लोग ट्रोल करने लगे. उनके इस बयान को लोगों ने गलत ठहराया है. लड़कियों पर इस तरह का विवादित बयान करने पर लोग मुकेश खन्ना से सवाल कर रहे हैं कि अगर लड़के ऐसी डिमांड करते हैं तो उन्हें क्या कहेंगे? एक और यूजर ने लिखा कि शक्तिमान जब बुढ़ापे में सटिया जाए और सनकी बन जाए तो ऐसा ही होता है. जानकारी के लिए बता दें कि मुकेश खन्ना का खुद का यूट्यूब चैनल है, जिसका नाम Bheeshm International है. इनके चैनल पर करीब 1.15 सब्सक्राइबर्स हैं. मुकेश खन्ना अक्सर ही इस तरह के विवादित बयान देकर सुर्खियों में आते हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...