30.8 C
London
Tuesday, July 1, 2025
Homeग्लैमर'काचा बादाम' गर्ल अंजलि अरोड़ा ने अपने लीक्ड MMS पर कही ये...

‘काचा बादाम’ गर्ल अंजलि अरोड़ा ने अपने लीक्ड MMS पर कही ये बात, सुन दंग रह जाएंगे आप

Published on

‘काचा बादाम’ से इंटरनेट पर तहलका मचाने वालीं अंजलि अरोड़ा का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है। लेकिन उसके पहले इनके कथित एमएमएस लीक होने की खबरें सामने आने लगीं। लोगों ने दावा किया कि वीडियो में अंजलि अरोड़ा ही नजर आ रही हैं। लेकिन कुछ लोगों ने ये कहा कि इसमें अंजलि जैसी दिखने वाली लड़की है। एक्ट्रेस नहीं हैं। अब इस पूरे मामले में अंजलि अरोड़ा ने रिएक्ट किया है।

सोशल मीडिया सेनसेशन अंजलि अरोड़ा मुंबई में अपना नया म्यूजिक वीडियो प्रमोट करने पहुंची थीं। इसी के एक इंटरव्यू में उनसे लोगों ने तमाम सवाल किए। अंजलि अरोड़ा से प्रमोशनल इवेंट में ये भी पूछा गया कि उनका जो कथित एमएमएस लीक हुआ है, उस पर वह क्या कहना चाहती हैं?

अंजलि अरोड़ा ने मीडिया के पूछे गए सवाल पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया और दूसरा सवाल पूछने के लिए कह दिया। अब ऐसे में एक्ट्रेस का ऐसा रिएक्शन कई सारे सवाल खड़े करता है। वायरल हो रहा वीडियो कई लोगों ने देखा और यही दावा किया कि उसमें अंजलि अरोड़ा ही नजर आ रही हैं। हालांकि इस बात का अभी कोई पुख्ता सबूत नहीं है कि उस एमएमएस में वो लड़की वही हैं।

अंजलि अरोड़ा का नया म्यूजिक वीडियो ‘सैयां दिल में आना रे’ रिलीज हुआ है। इसमें वह बेहद कमाल की लग रही हैं। यह गाना 1951 में आई फिल्म ‘बहार’ का है, जिसमें वैजयन्ती माला नजर आई थीं। अब इसके रीमेक में अंजलि ठुमके लगा रही हैं। अंजली अरोड़ा की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यहां उनके 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

अंजलि अरोड़ा को एकता कपूर के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में भी देखा गया था। इस शो ने भी इन्हें खूब पॉप्युलैरिटी दिलाई थी। अंजलि अरोड़ा इन दिनों डिजिटल क्रिएटर आकाश संस्सनवाल को डेट कर रही हैं। वैसे वह कंगना रनौत के शो में मुनव्वर फारूकी को दिल दे चुकी हैं। अंजलि अरोड़ा ‘बिग बॉस ओटीटी’ में भी नजर आ सकती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बातों-बातों में इस बात का इशारा कर दिया था।

Latest articles

बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

भोपालबैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष,बैतूल विधायक हेमंत विजय खंडेलवाल...

भेल में प्रशासनिक फेरबदल 

भेलभेल भोपाल यूनिट में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है l विभागों में फेरबदल...

Fatty Liver Causes: फैटी लीवर से बचना है तो इन चीज़ों से करें परहेज़ हकीम सुलेमान ख़ान के ख़ास नुस्ख़े

Fatty Liver Causes: लिवर की बीमारियों के पीछे सबसे बड़ा कारण हमारी खराब लाइफस्टाइल...

More like this