11.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedअप्रैल से मिलेगा 20% एथनॉल मिक्स्ड पेट्रोल, हर साल बचेंगे चार अरब...

अप्रैल से मिलेगा 20% एथनॉल मिक्स्ड पेट्रोल, हर साल बचेंगे चार अरब डॉलर

Published on

पानीपत

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि देश में अगले साल अप्रैल से चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण के साथ पेट्रोल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। आयात पर निर्भरता कम करने और पर्यावरण मुद्दों के समाधान के लिए इसकी आपूर्ति आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 2025 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल होगा। ई-20 पेट्रोल (पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण) कुछ जगहों पर अप्रैल, 2023 से उपलब्ध होगा। बाकी जगहों को 2025 तक इसमें शामिल किया जाएगा। इससे देश को पेट्रोल के आयात पर सालाना चार अरब डॉलर की बचत होगी।

सरकार ने राष्ट्रीय जैव-ईंधन नीति के तहत संशोधित लक्ष्य के अंतर्गत 2025-26 तक 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण का लक्ष्य रखा है। पेट्रोल में 10 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण का लक्ष्य तय समय से पहले ही प्राप्त किया जा चुका है। यह लक्ष्य नवंबर, 2022 तक पूरा होना था, लेकिन इसे पांच महीने पहले जून में पूरा कर लिया गया है। विश्व जैव-ईंधन दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी पीढ़ी के एथनॉल संयंत्र देश को समर्पित किया।

पराली से बनेगा एथनॉल
आईओसी की पानीपत रिफाइनरी के पास स्थित इस एथनॉल संयंत्र पर 900 करोड़ रुपये की लागत आई है। आईओसी की स्वदेशी प्रौद्योगिकी पर आधारित इस परियोजना में एक साल में करीब दो लाख टन धान की भूसी (पराली) को इस्तेमाल में लाया जाएगा। इसकी मदद से सालाना करीब तीन करोड़ लीटर एथनॉल का उत्पादन होगा। इससे हरित गैस उत्सर्जन में भी कमी आएगी।

परियोजना से पराली जलाए जाने में कमी आएगी। इससे सालाना तीन लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड के बराबर ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कमी आएगी। यह हर साल 63,000 कारों को देश की सड़कों से हटाने के बराबर है। पुरी ने कहा कि पेट्रोल में 10 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण से 41,500 करोड़ रुपये से अधिक विदेशी मुद्रा की बचत हुई है। साथ ही हरित गैस उत्सर्जन में 27 लाख टन की कमी आई है तथा किसानों को 40,600 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

चार अरब डॉलर की बचत
अमेरिका, ब्राजील, यूरोपीय संघ और चीन के बाद भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा एथनॉल उत्पादक है। दुनियाभर में एथनॉल का उपयोग बड़े पैमाने पर दूसरे कार्यों में किया जाता है लेकिन ब्राजील और भारत जैसे देश इसे पेट्रोल में मिला रहे हैं। बीस फीसदी एथेनॉल मिश्रण के साथ पेट्रोल की आपूर्ति से सालाना चार अरब डॉलर की बचत होने का अनुमान है।

अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल 10.17 प्रतिशत एथनॉल पेट्रोल में मिलाया जा रहा है जो 2020-21 में 8.10 प्रतिशत और 2019-20 में पांच प्रतिशत था। वर्ष 2013-14 में यह 1.53 प्रतिशत था। पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण के लिये 1,000 करोड़ लीटर एथनॉल की जरूरत होगी। जैसे-जैसे एथनॉल की मात्रा बढ़ेगी, उतनी ही मात्रा में कच्चे तेल के आयात में कमी आएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...