16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यनीतीश ने 45 साल पहले खुद ही कहा था कि वो राजनीति...

नीतीश ने 45 साल पहले खुद ही कहा था कि वो राजनीति के ‘पलटूराम’ बनेंगे, लेकिन क्यों? जान लीजिए

Published on

नई दिल्ली/पटना

लंबे समय से बिहार की सत्ता के केंद्र में बने हुए नीतीश कुमार के बारे में एक वरिष्ठ पत्रकार ने अपनी किताब में दावा किया है कि 26 वर्ष की आयु में ही नीतीश कुमार ने कहा था कि वह येन केन प्रकारेण सत्ता में रहेंगे, लेकिन इसे हासिल करने के बाद अच्छा काम करेंगे। वरिष्ठ पत्रकार संकर्षण ठाकुर ने नीतीश कुमार की जीवनी ‘द ब्रदर्स बिहारी’ में लिखा है कि वर्ष 1977 में बिहार में कथित भ्रष्टाचार के बारे में चर्चा के दौरान पटना के इंडियन कॉफी हाऊस में उपस्थित लोगों के सामने नीतीश कुमार ने यह बात कही थी।

इसके 45 साल बाद नीतीश कुमार ने मंगलवार को बीजेपी से नाता तोड़कर उसे एक बार फिर विपक्ष में भेज दिया और राजद के साथ गठबंधन करके बुधवार को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ऐसे में उनके आलोचकों का कहना है कि नीतीश कुमार वर्षों पहले कही अपनी बातों के कम से कम पहले हिस्से पर आज भी कायम हैं।

ठाकुर ने अपनी पुस्तक में लिखा कि यह उक्ति एक ऐसे युवा नेता की थी, जो 1977 में हरनौत विधानसभा सीट से जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल नहीं कर सका था, जबकि आपातकाल के बाद की लहर में गैर-कांग्रेसी टिकट का मतलब आधी लड़ाई जीतना माना जाता था।

नीतीश कुमार के लिए विषय हमेशा ‘कुर्सी’ का रहा है: चिराग
मंगलवार को नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होकर आरजेडी, कांग्रेस और अन्य दलों के साथ हाथ मिलाने पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने उन्हें आड़े हाथों लिया। चिराग ने कहा, ‘नीतीश कुमार के लिए विषय हमेशा ‘कुर्सी’ का रहा है। वह मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं… क्या यह मजाक है? एक समय आप किसी के साथ होते हैं और फिर किसी दूसरे के साथ चले जाते हैं।’

1994 में लालू प्रसाद से अलग होकर नीतीश ने बनाई थी पार्टी
नीतीश कुमार के समकालीन नेताओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शामिल हैं। नीतीश कुमार ने 1994 में लालू प्रसाद से अलग होकर जार्ज फर्नाडिस के साथ समता पार्टी बनाई थी। वह वर्ष 2005 में मुख्यमंत्री बने और 10 महीने को छोड़कर (जब जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री रहे) अब तक इस पद पर बने हुए हैं।

17 साल से सीएम पद संभाल रहे हैं नीतीश कुमार
नीतीश कुमार करीब 17 साल से बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं। इस दौरान उन्हें एक ओर ‘सुशासन बाबू’, ‘मिस्टर क्लीन’ जैसे विशेषणों से संबोधित किया गया। वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने उन्हें ‘पलटू राम’, ‘कुर्सी कुमार’ भी कहा।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...