6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedरक्षा बंधन देखकर लोग भूले अक्षय की पिछली फ्लॉप, बोले- किंग इज...

रक्षा बंधन देखकर लोग भूले अक्षय की पिछली फ्लॉप, बोले- किंग इज बैक

Published on

2022 में दो फ्लॉप फिल्में देने के बाद अक्षय कुमार एक बार फिर सिनमाघरों में लौटे हैं. वो फैमिली ड्रामा रक्षा बंधन के साथ लोगों को एंटरटेन करने आए हैं. रक्षा बंधन बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल करेगी इसकी थोड़ी बहुत झलक लोगों के रिएक्शन से मिल गई है. क्योंकि सेलेब्स और पब्लिक को ये फिल्म पसंद आ रही है.

लोगों को पसंद आई फिल्म
भाई बहनों के रिश्ते की कहानी को दिखाती फिल्म रक्षा बंधन को पब्लिक का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. लोग ये फिल्म देखकर इमोशनल हो रहे हैं. यूजर्स ने मूवी को साल 2022 की बेस्ट फिल्म कहा है. इसे माइंडब्लोइंग फिल्म बताया है. अक्षय कुमार की उम्दा एक्टिंग की तारीफ हो रही है. हर सीन में अक्षय कुमार ने लोगों के दिलों को छुआ है. यूजर्स के मुताबिक, ये फिल्म ह्यूमर, कॉमेडी, इमोशंस का ब्लेंड है. ये फिल्म हिट होगी. फिल्म का म्यूजिक शानदार बताया गया है.

फैंस हो रहे इमोशनल
रक्षा बंधन के मौके पर इस फिल्म को देखकर लोगों को इमोशंस हाई हो रहे हैं. यूजर्स का कहना है उनके आंसू नहीं थम रहे हैं. क्या फिल्म है. क्या परफॉर्मंस है, अक्षय कुमार इज बैक… ऐसे कमेंट्स आ रहे हैं. आनंद एल राय के डायरेक्शन से लोग इंप्रेस हैं. कुल मिलाकर रक्षा बंधन की खूबसूरत कहानी दिल जीत रही है. सबसे मजेदार बात ये है कि रक्षा बंधन देखने के बाद लोगों ने अक्षय को उनकी पिछली 2 फ्लॉप मूवीज के लिए माफ कर दिया है.

फिल्म रक्षा बंधन को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है. मूवी में दहेज प्रथा और भाई-बहन के बॉन्ड को दिखाया गया है. अक्षय कुमार की लेडीलव का रोल भूमि पेडनेकर ने किया है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की मूवी लाल सिंह चड्ढा से क्लैश है. सोशल मीडिया पर दोनों ही फिल्मों की तारीफ हो रही है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस की जंग कौन सी फिल्म जीतती है अभी ये कहना मुश्किल होगा. क्योंकि दोनों के बीच बराबर की टक्कर नजर आ रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...