6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedपकड़ी गई फरमानी नाज की चोरी! यूट्यूब ने हटाया हर हर शंभू...

पकड़ी गई फरमानी नाज की चोरी! यूट्यूब ने हटाया हर हर शंभू गाना

Published on

हर हर शंभू गाना गाकर सुर्खियों में आईं फरमानी नाज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. फरमानी नाज के यूट्यूब अकाउंट से हर हर शंभू गाना हटा दिया गया है. आखिर क्या वजह रही है, जो इतना लोकप्रिय गाना अचानक फरमानी नाज के यूट्यूब चैनल से हटाना पड़ा.

क्यों हटाया गया गाना?
सावन के महीने में हर हर शंभू के गाने की गूंज हर घर में गूंज रही थी. इस गाने को लोगों ने इतना पसंद किया गया कि फरमानी नाज रातों-रात स्टार बन गईं. फरमानी को इसके लिये कुछ मुस्लिम कट्टरपंथियों से धमकी भी मिली, लेकिन वो बिना डरे अपना काम करती रहीं. असल में बात ऐसी है कि जिस गाने को लेकर फरमानी को इतनी लोकप्रियता मिली. वो गाना उनका ओरिजनल नहीं है.

जीतू शर्मा हैं गाने के राइटर
फरमानी नाज को लोकप्रिय बनाने वाला हर हर शंभू गाना जीतू शर्मा द्वारा लिखा गया है, जिसे उन्होंने अभिलिप्सा पांडे से रिकॉर्ड कराया था. आज तक से बात करते हुए जीतू शर्मा ने कहा था कि उन्हें फरमानी नाज के गाने से दिक्कत नहीं है. बस गाने का क्रेडिट मिलना चाहिये, क्योंकि उन्होंने इसे लिखने में काफी मेहनत की थी.

फरमानी नाज को पता था कि ये गाना उनका ओरिजनल नहीं है, लेकिन फिर भी वो लगातार इस मुद्दे को इग्नोर करती रहीं. अब जीतू शर्मा के विरोध के बाद उन्हें यूट्यूब से गाना हटाना पड़ा. क्योंकि गाने का असली कॉपी राइट जीतू शर्मा के पास है. कॉपी राइट के तहत अगर आप किसी का कंटेंट, वीडियो, या फिर फोटो लेते हैं, तो उसे आप बिना क्रेडिट दिये नहीं ले सकते.

कौन हैं जीतू शर्मा?
हर हर शंभू के ओरिजनल राइटर जीतू शर्मा ओडिशा के रहने वाले हैं. उनके पिता सब्जी की दुकान लगा कर घर चलाते हैं. जीतू शर्मा उन मेहनती लोगों में से हैं, जिनका बचपन बेहद गरीबी में गुजरा है. इसलिये वो सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ाई पूरी कर पाये हैं. जीतू शर्मा का पालन-पोषण भले ही एक गरीब परिवार में हुआ, लेकिन उनके सपने बड़े थे.

बचपन से ही उन्हें गाने का काफी शौक रहा. यही वजह थी कि उन्होंने 2014 में यूट्यूब चैनल शुरू किया और अपने गुरू आकाश के साथ गाने बनाने लगे. वहीं जब फरमानी नाज ने उनका गाना गाकर लोकप्रियता पाई और क्रेडिट भी नहीं दिया, तो उन्हें काफी बुरा लगा. इसके बाद उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने का ऐलान किया.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...