13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में एक बार फिर डराने लगा कोरोना, पिछले दस दिनों का...

दिल्ली में एक बार फिर डराने लगा कोरोना, पिछले दस दिनों का बढ़ता हुआ यह ग्राफ देखिए

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं। दिल्ली में अगस्त महीने के शुरुआती 10 दिनों में ही कोरोना वायरस संक्रमण के 19,760 मामले आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में यह जानकारी मिली है। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन की संख्या में करीब 50 फीसदी का इज़ाफा हुआ है। दिल्ली में एक अगस्त को कोविड के 822 मामले मिले थे और संक्रमण दर 11.41 फीसदी थी जबकि दो लोगों की मौत हुई थी।

2 अगस्त को दैनिक मामले 1506 आए थे और तीन संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर 10.63 फीसदी थी। इसके बाद तीन अगस्त को मामलों की संख्या दो हजार के पार चली गई थी और तब से आठ अगस्त को छोड़कर रोज़ाना दो हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और संक्रमण दर भी 20 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है।

संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या में पहले की तुलना में काफी बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में बुधवार को कोविड के 2146 मामले मिले थे जो 180 दिन में सर्वाधिक थे तथा संक्रमण दर 17.83 फीसदी थी और आठ संक्रमितों की मौत हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी में 13 फरवरी को संक्रमण के कारण 12 लोगों की मौत हुई थी।

9 अगस्त को दिल्ली में 2495 मामले मिले और संक्रमण दर 15.41 फीसदी थी तथा सात लोगों की जान गई थी। वहीं आठ आगस्त को 1372 मामले मिले थे, छह संक्रमितों की जान गई थी और संक्रमण दर 17.85 फीसदी थी जो 21 जनवरी के बाद सर्वाधिक थी। 21 जनवरी को संक्रमण दर 18.04 थी। दिल्ली में बुधवार तक कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,205 है जबकि एक अगस्त को 4274 लोग अपना इलाज करा रहे थे।

कंटेनमेंट जोन की संख्या एक अगस्त 173 थी जो 10 अगस्त को बढ़कर 259 हो गई है। 10 अगस्त को 5549 मरीज घर में क्वारंटीन में थे जबकि एक अगस्त को इनकी संख्या 3161 थी। दिल्ली में बुधवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, कुल मामले 19,75,540 पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 26,351 हो गई है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...