15.8 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराजनीतिहर सरकार मुफ्त इलाज और पढ़ाई की व्यवस्था करती है... वित्त मंत्री...

हर सरकार मुफ्त इलाज और पढ़ाई की व्यवस्था करती है… वित्त मंत्री बोलीं- केजरीवाल मामले को भटका रहे हैं

Published on

नई दिल्ली

मुफ्त को रेवड़ियों पर बहस तेज हो गई है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मुफ्त में सौगात की चर्चा को ‘अनुचित मोड़’ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेल्थ और एजुकेशन को कभी भी रेवड़ी नहीं समझा गया। किसी भी सरकार ने कभी भी हेल्थ और एजुकेशन से लोगों को वंचित नहीं रखा। सीतारमन ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य को रेवड़ी बताकर केजरीवाल गरीबों के दिलोदिमाग में भय पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर स्वस्थ बहस होनी चाहिए। वह मुफ्त की सौगात पर केजरीवाल द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दे रही थीं।

इससे पहले बीजेपी ने भी केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) जिस तरह के रेवड़ी संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं उसका फोकस काम से ज्यादा प्रचार पर है। बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अरविंद केजरीवाल का मुफ्त शिक्षा का मॉडल खोखला है। केजरीवाल का मंत्र है विज्ञापन पर जोर, व्यवस्था में कमजोर। केजरीवाल के रेवड़ी मॉडल का मतलब है कि 500 स्कूलों और 20 कॉलेज का वादा किया गया था लेकिन इनमें से कोई भी नहीं बना। हम इस तरह के रेवड़ी कल्चर के खिलाफ हैं।

लोन राइट-ऑफ्स को रेवड़ियां बताना गलत
एक सरकारी सूत्र ने बताया कि केजरीवाल जानबूझकर इस मामले में गलत दलील दे रहे हैं। सूत्र ने कहा, ‘कोई भी नहीं कर रहा है कि गरीबों के लिए मुफ्त लाभ गलत है। लेकिन लोन राइट-ऑफ्स को रेवड़ियां बताना गलत है। यह कहना भी गलत है कि कॉरपोरेट टैक्स में कटौती करके कंपनियों को फायदा दिया गया। केंद्र में यह पहली सरकार है जो गरीबों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत सब्सिडी के तौर पर दिए जाने वाले राशन के अतिरिक्त मुफ्त राशन दे रही है।’

Latest articles

मप्र में भीषण गर्मी-बाजारों में पसरा सन्नाटा, 15 शहरों में 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला है कि लोग बारिश...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...